• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट कोहली का बड़ा कारनामा, IPL में पूरे किए 4000 रन; धवन-वॉर्नर के क्लब में बनाई जगह

sports_master by sports_master
April 27, 2024
in क्रिकेट
0
विराट कोहली का बड़ा कारनामा, IPL में पूरे किए 4000 रन; धवन-वॉर्नर के क्लब में बनाई जगह

हैदराबाद। आईपीएल 2024 का 41वां मैच गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी ने एसआरएच का किला भेद दिया। बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली औ र रजत पाटीदार ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाए। दिलचस्प बात यह है कि किंग कोहली ने बतौर सलामी बल्लेबाज आईपीएल में 4000 रन पूरे कर लिए।

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 206 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स 20 ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ 171 रन बना सकी। किंग कोहली ने 43 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला। इस सीजन में यह उनका चौथा अर्धशतक है। वहीं, पाटीदार ने महज 20 गेंदों का सामना किया और 50 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके बल्ले से इस सीजन का यह तीसरा अर्धशतक निकला।

4000+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली
आरसीबी के लिए बतौर ओपनर किंग कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 4000 रन पूरे कर लिए। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने बतौर सलामी बल्लेबाज आईपीएल में 4041 रन बनाए हैं। इसी के साथ वह शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के क्लब में शामिल हो गए। पंजाब किंग्स के कप्तान इस मामले में शीर्ष पर हैं। उन्होंने अब तक 6362 रन बनाए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज वॉर्नर के नाम 5909 रन दर्ज हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम दर्ज है, जिन्होंने 4480 रन बनाए हैं। विराट इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

आईपीएल में 10वीं बार कोहली ने पूरे किए 400+ रन
दिलचस्प बात यह है कि 2011 से लगातार 10वीं बार विराट कोहली 400+ रन बनाने में कामयाब हुए हैं। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए। साल 2016 में उन्होंने सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे, यह आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

आईपीएल इतिहास में विराट कोहली ने 10वीं बार 400+ रन बनाए

  • 2011 में 557 रन
  • 2013 में 634 रन
  • 2015 में 505 रन
  • 2016 में 973 रन
  • 2018 में 530 रन
  • 2019 में 464 रन
  • 2020 में 466 रन
  • 2021 में 405 रन
  • 2023 में 639 रन
  • 2024 में 430 रन
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL 2024 का आधा से ज्यादा सफर खत्म

IPL 2024 का आधा से ज्यादा सफर खत्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us