• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मार्कस स्टोइनिस के सामने बेकार हुआ रुतुराज का शतक, सीजन में पहली बार घर में हारी चेन्नई

sports_master by sports_master
April 24, 2024
in क्रिकेट
0
मार्कस स्टोइनिस के सामने बेकार हुआ रुतुराज का शतक, सीजन में पहली बार घर में हारी चेन्नई

चेन्नई: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को घर में घुसकर हरा दिया है। लखनऊ ने मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया। चेन्नई की इस सीजन चेपॉक पर पहली हार है। टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 विकेट पर 210 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे। मार्कस स्टोइनिस ने 3 गेंद पर ही टीम को जीत दिला दी।

आखिरी ओवर में चाहिए थे 17 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। स्टोइनिस ने मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ तीन गेंद रहते ही अपनी टीम को जीत दिला दी। पहली गेंद को उन्होंने सामने की तरफ छक्के के लिए भेजा। इसके बाद गेंदबाज के सिर के ऊपर से चौका मारा। तीसरी गेंद पीछे की तरफ चौके के लिए गई और यह नो बॉल भी थी। फ्री हिट पर चौका मारकर स्टोइनिस ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

स्टोइनिस को मिला पूरन और हुड्डा का साथ

मैन ऑफ द मैच स्टोइनिस ने 63 गेंद की नाबाद पारी में 13 चौके और छह छक्के लगाकर लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। इसके साथ ही चेन्नई के मैदान में सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएसजी ने सबसे बडा स्कोर बनाया। स्टोइनिस को आखिरी ओवरों में निकोलस पूरन और दीपक हुड्डा का अच्छा साथ मिला जिससे एलएसजी ने अपनी पारी के आखिरी 5.3 ओवर में 87 रन जुटाये। पूरन ने 15 गेंदों पर 35 जबकि हुड्डा ने 6 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाए।

रुतुराज के बल्ले से निकला शतक

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाबाद शतक और शिवम दुबे के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंद में 104 रन की शानदार साझेदारी से टीम इतने बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। गायकवाड़ ने 60 गेंद की नाबाद पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाये दुबे ने 27 गेंद की ताबड़तोड़ पारी में सात छक्के और तीन चौके लगाये। दोनों की शानदार साझेदारी से टीम पावरप्ले में धीमी बल्लेबाजी (दो विकेट पर 49)से उबरने में सफल रही।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
मनिका को पछाड़कर भारत की नंबर एक टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी श्रीजा

मनिका को पछाड़कर भारत की नंबर एक टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी श्रीजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us