जयपुर|राजस्थान रॉयल्स ने IPL-2024 में दूसरी बार लगातार तीसरी जीत हासिल की है। टीम ने सीजन के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया। यह राजस्थान की 17वें सीजन में 7वीं जीत रही, इसी के साथ रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई। दूसरी ओर मुंबई ने 5वां मुकाबला गंवाया।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को मुंबई ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बनाए। राजस्थान ने 180 रन का टारगेट 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
RR से ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 60 बॉल पर नाबाद 104 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के जमाए। जोस बटलर ने 35 और कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 38 रन का योगदान दिया। MI से पीयूष चावला को एक विकेट मिला।
मुंबई से तिलक वर्मा ने 45 बॉल पर 3 छक्कों से सजी 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि नेहल वाधेरा 49 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नबी ने 23 रन का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से संदीप शर्मा ने 5 विकेट झटके। ट्रेंट बोल्ट को 2 विकेट मिले। युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लिया।
यशस्वी के चौके से जीता राजस्थान
राजस्थान ने सीजन की 7वीं जीत हासिल कर ली है। टीम ने मुंबई को 9 विकेट से हराया। 19वां ओवर लेकर आए तिलक वर्मा की बॉल पर जायसवाल ने चौका जमाकर टीम को जीत दिलाई।
15 ओवर में राजस्थान का स्कोर 150 पार
15 ओवर में राजस्थान ने 150 रन का स्कोर पार कर लिया है। बुमराह के ओवर की आखिरी बॉल पर जायसवाल ने सिंगल लेकर टीम का स्कोर 150 पार कराया। बुमराह के इस ओवर से 16 रन आए। इनमें जायसवाल का एक चौका और छक्का शामिल रहा।
चावला ने बटलर को बोल्ड किया, राजस्थान को पहला झटका
8वें ओवर में पीयूष चावला ने राजस्थान को पहला झटका दिया। उन्होंने जोस बटलर को बोल्ड कर दिया। बटलर 35 रन बनाकर आउट हुए। ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 74/1 रहा।
थुषारा के ओवर में जायसवाल-बटलर ने जड़े 4 चौके, पावरप्ले में राजस्थान 61/0
जायसवाल-बटलर की ओपनिंग साझेदारी ने राजस्थान को विस्फोटक शुरुआत दिलाई है। दोनों ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में 17 रन बनाए। राजस्थान के ओपनर्स ने नुवान थुषारा के ओवर में चार चौके जमाए। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली है। ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 61/0 रहा।
जायसवाल ने कूट्जी के ओवर में तीन बाउंड्री जमाई
यशस्वी जायसवाल ने चौथा ओवर डाल रहे जेराल्ड कूट्जी के ओवर में तीन बाउंड्री जमाई। उन्होंने पहली बॉल पर छक्का, 5वीं और छठी पर चौका जमाया। इस ओवर से 16 रन आए और राजस्थान का स्कोर 35/0 हो गया।
संदीप शर्मा को 5 विकेट
पारी के आखिरी ओवर में संदीप शर्मा ने तीन विकेट चटकाए। उन्होंने तिलक वर्मा (65 रन), जेराल्ड कूट्जी (0 रन) और टिम डेविड (3 रन) को पवेलियन भेजा। संदीप ने मैच में 18 रन देकर 5 विकेट झटके। इस तरह मुंबई ने 9 विकेट पर 179 रन का स्कोर बनाया और राजस्थान को 200 रन का टारगेट दिया।
छक्के से तिलक की फिफ्टी, मुंबई का स्कोर 150 पार
16वें ओवर में तिलक वर्मा ने युजवेंद्र चहल के ओवर में तीन छक्के जमाए। उन्होंने ओवर की पहली बॉल पर छक्के के साथ 38 बॉल पर फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने चहल की चौथी और पांचवीं बॉल पर छक्का जमाकर टीम को 150 पार कराया। ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 151/4 रहा।
चहल को 200वां IPL विकेट, नबी आउट
युजवेंद्र चहल ने IPL में 200वां विकेट लिया है। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी बॉल पर मुंबई काे चौथा झटका दिया। चहल ने मोहम्मद नबी (23 रन) को कॉट एंड बोल्ड किया। ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 56/4 रहा।


