• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बटलर की सेंचुरी से राजस्थान ने 224 रन चेज किए

sports_master by sports_master
April 16, 2024
in क्रिकेट
0
बटलर की सेंचुरी से राजस्थान ने 224 रन चेज किए

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट को 2 विकेट से हरा दिया। जोस बटलर की सेंचुरी की मदद से टीम ने 20 ओवर में 224 रन चेज कर दिए, यह IPL इतिहास के सबसे सक्सेसफुल रन चेज की बराबरी है। इससे पहले RR ने ही 2020 में पंजाब के खिलाफ 224 का टारगेट चेज किया था।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन बनाए। सुनील नरेन ने 56 बॉल पर 109 रन बनाए। राजस्थान ने 20 ओवर खेलकर 8 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना दिए। जोस बटलर ने ने 59 बॉल पर नॉटआउट 107 रन बना दिए।

पॉवेल 26 रन बनाकर आउट

रोवमन पॉवेल को सुनील नरेन ने 17वें ओवर में LBW किया। पॉवेल ओवर से 2 छक्के और एक चौका लगाकर 16 रन बटोर चुके थे लेकिन पांचवीं बॉल पर वह आउट हो गए। नरेन ने इससे पहले ध्रुव जुरेल को भी LBW किया था।

बटलर ने फिफ्टी लगाई

जोस बटलर ने 15वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ चौका लगाया। इसी के साथ उनकी फिफ्टी भी पूरी हो गई, उन्होंने 3 और चौके लगाकर ओवर से 17 रन बटोर लिए।

चक्रवर्ती को 2 गेंद में 2 विकेट

वरुण चक्रवर्ती ने 13वें ओवर की शुरुआती 2 गेंदों पर 2 विकेट लिए। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को डीप मिड-विकेट और शिमरोन हेटमायर को कवर्स पोजिशन पर कैच कराया। अश्विन ने 8 रन बनाए, हेटमायर तो खाता भी नहीं खोल सके।

पराग 34 रन बनाकर आउट हुए

रियान पराग ने पावरप्ले में तेजी से शॉट्स खेले लेकिन वह 8वें ओवर में ही आउट हो गए। उन्हें हर्षित राणा ने पवेलियन भेजा। पराग ने 13 बॉल पर 34 रन बनाए, इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। हर्षित ने इससे पहले संजू सैमसन को भी पवेलियन भेजा था।

पावरप्ले में राजस्थान ने बनाए 76 रन

राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवाए। यशस्वी जायसवाल 19 और संजू सैमसन 12 रन बनाकर आउट हुए। यहां से जोस बटलर और रियान पराग ने तेज बैटिंग की और टीम का स्कोर 6 ओवर में 76 रन तक पहुंचा दिया। कोलकाता से हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा ने एक-एक विकेट लिया।

नरेन ने लगाई IPL करियर की पहली सेंचुरी

 KKR के ओपनर सुनील नरेन ने युजवेंद्र चहल की बॉल पर 16वें ओवर में चौका लगाया। इसी के साथ उन्होंने 49 बॉल पर सेंचुरी पूरी कर ली। यह उनके IPL करियर का पहला शतक है।
कोलकाता ने 15वें ओवर में 150 रन पूरे किए

KKR के आंद्रे रसेल ने 15वें ओवर की दूसरी बॉल पर चौका लगाया। इसी के साथ टीम ने 150 रन पूरे कर लिए। रसेल के साथ सुनील नरेन भी पिच पर मौजूद रहे।र

 रघुवंशी   30 रन बनाकर आउट

कुलदीप सेन ने 11वें ओवर में अंगकृष रघुवंशी को पवेलियन भेजा। ओवर की चौथी बॉल कुलदीप ने बाउंसर फेंकी, रघुवंशी थर्ड मैन पर कैच हो गए। उन्होंने 18 बॉल पर 30 रन बनाए, इस पारी में 5 चौके लगाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
T20 World Cup 2024: सुनील नारायण को संन्यास वापस लेने के लिए मना रहे रॉवमैन पॉवेल

T20 World Cup 2024: सुनील नारायण को संन्यास वापस लेने के लिए मना रहे रॉवमैन पॉवेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us