• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोहित शर्मा के शतक के बाद भी चेन्नई सुपर किंग विजय

sports_master by sports_master
April 15, 2024
in क्रिकेट
0
रोहित शर्मा के शतक के बाद भी चेन्नई सुपर किंग विजय

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एल-क्लासिको को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रन से जीत लिया। टीम ने मुंबई इंडियंस को उन्हीं के होमग्राउंड पर हराया। टीम से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रोहित ने 63 बॉल पर नॉटआउट 105 रन बनाए।

वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। मुंबई 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी।CSK से मथीश पथिराना ने 4 विकेट लिए, उन्होंने ही अहम मौकों पर 4 बड़े विकेट लेकर टीम की वापसी कराई और मैच भी जिताया। टीम से एमएस धोनी ने भी आखिरी 4 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर नॉटआउट 20 रन बनाए।

IPL में MI और CSK के बीच मैच को ‘एल-क्लासिको’ कहते हैं। दोनों टीमों के बीच ऐतिहासिक राइवलरी है, दोनों ने ही 5-5 खिताब जीते हैं। खास बात ये है कि 2010 में CSK ने अपना टाइटल MI को फाइनल में हराकर ही जीता था। वहीं MI ने अपने 5 में से 3 खिताब CSK को हराकर ही जीते हैं।

20वें ओवर में मुंबई इंडियंस को 34 रन चाहिए थे, यहां रोहित शर्मा 96 रन पर बैटिंग कर रहे थे। रोहित को तीसरी बॉल पर स्ट्राइक मिली, उन्होंने कवर्स की दिशा में चौका लगाया और अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। रोहित 63 बॉल में 105 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

रोहित को दूसरे एंड से MI के बाकी बैटर्स का साथ नहीं मिला, यही वजह रही कि टीम 207 रन के टारगेट को चेज नहीं कर सकी। मुंबई से दूसरे टॉप स्कोरर तिलक वर्मा रहे, उन्होंने 31 रन बनाए।

तिलक 31 रन बनाकर आउट, रोहित के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप टूटी

तिलक वर्मा 31 रन बनाकर कैच आउट हुए।
तिलक वर्मा 31 रन बनाकर कैच आउट हुए।

तिलक वर्मा को भी मथीश पथिराना ने कैच आउट कराया। तिलक 14वें ओवर में 20 बॉल पर 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 38 बॉल पर 60 रन जोड़े। पथिराना ने इससे पहले ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा था।

तिलक-रोहित ने की फिफ्टी पार्टनरशिप

रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ने 13वें ओवर में फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। दोनों ने इस दौरान 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। दोनों ने 8वें ओवर में लगातार 2 विकेट गिरने के बाद मुंबई को संभाला।

रोहित ने 30 बॉल पर फिफ्टी लगाई

रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा के खिलाफ चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 30 बॉल पर अर्धशतक लगाया। IPL करियर में यह उनकी 43 फिफ्टी रही।

 ईशान 23 रन बनाकर आउट

ईशान किशन 8वें ओवर में आउट हुए, उन्हें मथीश पथिराना ने शॉर्ट मिड-विकेट पर शार्दूल ठाकुर के हाथों कैच कराया। ईशान ने 15 बॉल पर 23 रन बनाए, इस पारी में 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उन्होंने रोहित के साथ 70 रन की पार्टनरशिप की।

रोहित-ईशान ने 6 ओवर में 63 रन जोड़े

मुंबई से रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तेजी से टारगेट का पीछा शुरू किया। दोनों ने शुरुआती 2 ओवर तक बैटिंग की और तीसरे ओवर से अटैक करना शुरू कर दिया। 5वें ओवर में दोनों ने टीम का स्कोर 50 रन के पार भी पहुंचा दिया। टीम ने पावरप्ले में बगैर नुकसान के 63 रन बनाए।

चेन्नई ने बनाए 206 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड ने 69 और शिवम दुबे ने 66 रन बनाए। एमएस धोनी ने 4 बॉल पर 3 छक्के लगाकर 20 रन बनाए।मुंबई से हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट लिए। जेराल्ड कूट्जी और श्रेयस गोपाल को 1-1 विकेट मिला।

धोनी ने आखिरी 4 बॉल पर 3 छक्के लगाए

CSK से एमएस धोनी आखिरी 4 गेंदें खेलने के लिए, उन्होंने हार्दिक पंड्या के खिलाफ 3 गेंदों पर 3 छक्के लगा दिए। आखिरी बॉल पर हार्दिक ने शॉर्ट पिच फेंकी, इस पर 2 रन बन गए। धोनी ने 4 बॉल पर 20 रन बनाए और टीम का स्कोर 206 रन तक पहुंचा दिया।

मिचेल 17 रन बनाकर आउट

CSK के डेरिल मिचेल 20वें ओवर में 17 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें हार्दिक पंड्या ने लॉन्ग ऑन पर मोहम्मद नबी को कैच कराया। मिचेल 17 रन बनाने के लिए 14 गेंदें लीं।

दुबे ने 28 बॉल पर फिफ्टी लगाई

शिवम दुबे ने हार्दिक पंड्या के खिलाफ 16वें ओवर में सिंगल लिया। इसी के साथ उनकी फिफ्टी भी पूरी हो गई, उन्होंने 28 बॉल पर अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर की 8वीं फिफ्टी है।

गायकवाड 69 रन बनाकर आउट

ऋतुराज गायकवाड को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा।
ऋतुराज गायकवाड को हार्दिक पंड्या ने पवेलियन भेजा।

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड 69 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें हार्दिक पंड्या ने मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया। गायकवाड ने पारी में 5 चौके और 5 सिक्स लगाए। उन्होंने शिवम दुबे के साथ 90 रन की पार्टनरशिप भी की।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
कोलकाता की लखनऊ पर IPL में पहली जीत

कोलकाता की लखनऊ पर IPL में पहली जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us