बॉक्सिंग लीजेंड मैरी कॉम ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए आगामी पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए भारत के शेफ-डी-मिशन के पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
पीटी उषा को लिखे लैटर में कॉम ने कहा कि, मैं हर संभव तरीके से अपने देश की सेवा करना सम्मान की बात मानती हूं और मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार थी। हालांकि, मुझे अफसोस है कि मैं जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम नहीं हो पाऊंगी और व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा देना चाहूंगी।
पीटी उषा ने कहा, हमें दुख है कि ओलिंपिक मेडल विनर बॉक्स और IOA एथलीट कमिशन की प्रेसिडेंट मैरी कॉम ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया है। हम उनके फैसले और उनकी गोपनीयता का सम्मान करते हैं। मैं बोर्ड में चर्चा करने के बाद जल्द ही मैरी कॉम के रिप्लेसमेंट की घोषणा करूंगी।
शेफ-डी-मिशन के रूप में मैरी कॉम को देश के एथलिट्स को लीड करना था
शेफ-डी-मिशन के रूप में मैरी कॉम की जिम्मेदारी ओलिंपिक गेम्स में नेशनल टीम का लीडर बनना था। कॉम को टीम लीडर और प्रतिनिधि के रूप में काम करना था, जो गेम्स में देश के सभी एथलीट की भागीदारी के साथ ही कॉर्डिनेशन और मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार होता।
IOA ने इस साल मार्च दी थी जिम्मेदारी
कॉम को इस साल 21 मार्च में भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने शेफ-डी-मिशन के रूप में नियुक्त किया गया था। IOA का मानना था कि कॉम पेरिस में होने वाले इवेंट में एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए एक स्वाभाविक पसंद थीं। वहीं, शिवा केशवन को अपने डिप्टी के रूप में काम करने के लिए तैयार थीं।
IOA ने कहा, मैरी कॉम का गेम्स के प्रति समर्पण और जर्नी उन्हें ओलंपिक में हमारे एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए टॉप चॉइस बनाती है। केशवन, ल्यूज गेम (विंटर ओलिंपिक का खेल) के पूर्व ओलंपियन, टीम के मैनेजमेंट का समर्थन करने के लिए अनुभव और नॉलेज लेकर आते हैं।


