पर्थ । भारतीय पुरूष हॉकी टीम को पांचवें और आखिरी टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने 3 .-2 से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 5 -. 0 से जीत ली। पिछले चार मैचों में भारत को 1 – 5, 2 – 4, 1 – 2, 1 – 3 से पराजय का सामना करना पड़ा था।
पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिये यह दौरा काफी महत्वपूर्ण था। भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह (चौथा मिनट) और बॉबी सिंह धामी (53वां मिनट) ने गोल दागे। आस्ट्रेलिया के लिये जेरेमी हैवर्ड (20वां), के विलोट (38वां) और टिम ब्रांड (39वां) ने गोल किये।
आस्ट्रेलिया ने एक मिनट बाद विलोट के गोल के दम पर बढत बना ली। इसके एक मिनटबाद ब्रांड ने एडी ओकेंडेन के पास पर तीसरा गोल भी दाग दिया। भारत को 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन अमित रोहिदास गोल नहीं कर सके। मेजबान टीम को मिले दो पेनल्टी कॉर्नर को भारतीय डिफेंस ने बचाया। भारत के लिये दूसरा गोल धामी ने आखिरी सीटी बजने से सात मिनट पहले रिवर्स हिट पर दागा। यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल था। इसके बाद हालांकि आस्ट्रेलियाई डिफेंडरों ने कोई गलती नहीं की और भारत बराबरी का गोल नहीं दाग सका।


