• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

T20 World Cup में ओपनिंग करेंगे विराट-रोहित! जानें क्या चाहता हैं BCCI

Virat Kohli ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से आगामी टी20 वर्ल्ड कप में उनके चयन को लेकर चल रहे सभी संदेह को दूर कर दिया है। स्टार बल्लेबाज ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हुआ है। अब सवाल है कि क्या विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ इस साल होने वाले वर्ल्ड कप में ओपनिंग करनी चाहिए?

sports_master by sports_master
April 12, 2024
in क्रिकेट
0
T20 World Cup में ओपनिंग करेंगे विराट-रोहित! जानें क्या चाहता हैं BCCI

विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से आगामी टी20 वर्ल्ड कप में उनके चयन को लेकर चल रहे सभी संदेह को दूर कर दिया है। स्टार बल्लेबाज ने बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हुआ है। अब सवाल है कि क्या विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ इस साल होने वाले वर्ल्ड कप में ओपनिंग करनी चाहिए? 

दरअसल, 2 जून से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली संभवत: आखिरी बार इस टूर्नामेंट में उतरेंगे। सलामी बल्लेबाज के लिए एक छोर रोहित शर्मा ने पहले ही पक्का किया हुआ है अब दूसरे छोर पर विराट कोहली के नाम पर भी चर्चा शुरू हो गई है। स्टार बल्लेबाज के बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी सोच विचार किया जा रहा है।

भारतीय टीम को फिलहास संयोजन की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नंबर 3 पर कोहली खुद को साबित कर चुके हैं। लेकिन अभी भी कोहली के ओपनिंग करने की संभावनाएं हैं।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने स्पोर्ट्स वेबसाइट इनसाइडस्पोर्ट से बातचीत में कहा कि, बेशक, एक सालमी बल्लेबाज के रूप में विराट को कभी भी खारिज नहीं किया जाता है। अगर टीम प्रबंधन को लगता है कि इससे दूसरे खिलाड़ी को जगह देने में मदद मिल सकती है तो क्यों नहीं? बैटिंग ऑर्डर के मामले में कोहली काफी लचीले रहे हैं। वह नियमित रूप से अपनी आईपीएल टीम आरसीबी के लिए भी ओपनिंग करते हैं। तो उनके आसपास ऐसे कोई मुद्दे नहीं हैं। लेकिन ये टीम प्रबंधन का निर्मय है।

सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा को बखूबी सराहना मिलती है। लेकिन कोहली इस बल्लेबाजी क्रम में उनसे बिलकुल भी पीछे नहीं हैं। बल्कि कोहली का रोहित से भी ज्यादा अच्छा रिकॉर्ड है।

विराट कोहली का बतौर ओपनर रिकॉर्ड

बतौर ओपनर कोहली ने आईपीएल में आरसीबी के लिए 103 मैच खेले हैं। इस दौरान उनका औसत 45.66 और स्ट्राइक रेट 136.26 का रहा है। उन्होंने कुल 3927 रन बनाए हैं, इसी के साथ कोहली के सभी 8 आईपीएल शतक भी बतौर ओपनर ही आए हैं। टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली ने 9 पारियों में ओपनिंग की है। इस दौरान उन्होंने 57.14 की औसत और 161.29 के स्ट्राइक रेट से 400 रन बटोरे हैं। साथ ही उनके नाम एक शतक भी दर्ज है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
लगातार दो हार के बाद दिल्ली की पहली जीत

लगातार दो हार के बाद दिल्ली की पहली जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us