• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

क्या ऋषभ पंत खेलेंगे टी20 विश्व कप? जान लीजिए कब होगा भारतीय टीम का चयन

sports_master by sports_master
April 10, 2024
in क्रिकेट
0
क्या ऋषभ पंत खेलेंगे टी20 विश्व कप? जान लीजिए कब होगा भारतीय टीम का चयन

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के बाद आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है. भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए सभी खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. चयनकर्ताओं की नजर हर एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर होगी जिनके नाम पर टी20 विश्व कप टीम के लिए चयन में चर्चा होनी है. सबसे बड़ा सवाल टीम के विकेटकीपर को लेकर है. भीषण कार एक्सीडेंट के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं.

आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में किया जाना है. टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए विकेटकीपर की रेस में कार एक्सीडेंट के बाद गंभीर रूप से चोटिल हुए ऋषभ पंत की दावेदारी बेहद मजबूत है. 30 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश दौरे से लौटे इस खिलाड़ी को एक हादसे का शिकार होना पड़ा था. बेहद गंभीर चोट लगने की वजह से वह अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. घुटने की सर्जरी कराई और फिर फिटनेस हासिल करके आज वह इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं.

टॉप फॉर्म में ऋषभ पंत
इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने उतरे ऋषभ पंत भीषण कार एक्सीडेंट के बाद खेल रहे हैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता. फिटनेस पर कसकर मेहनत करने वाली इस स्टार ने अब तक दिल्ली के लिए बेहद शानदार विकेटकीपिंग की है. उनके खाते में दो तेज तर्रार फिफ्टी दर्ज है. इसमें से कोलकाता के खिलाफ एक ओवर में लगाए 28 रन की बल्लेबाजी ने सबको पुराने पंत की याद दिला दी. विश्व कप टीम चयन के लिए उनकी दावेदारी सबसे मजबूत नजर आ रही है. केएल राहुल और ईशान किशन के साथ विकेट कीपर की लिस्ट में ध्रुव जुरेल भी शामिल हैं.

कब होगा टीम का चयन
1 जून से 29 जून के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है. 15 मई आईसीसी ने सभी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए टीम का नाम भेजने की आखिरी तारीख तय की है. टीम इंडिया के चयन के लिए मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली कमेटी इस महीने के अंत या फिर अगले महीने के पहले हफ्ते में टीम चयन के लिए बैठक करेगी.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
नीरज चोपड़ा फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स 2024 में लेंगे हिस्सा, मैक्स डेह्निंग से मिल सकती है कड़ी चुनौती

नीरज चोपड़ा फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स 2024 में लेंगे हिस्सा, मैक्स डेह्निंग से मिल सकती है कड़ी चुनौती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us