• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बाबर आजम ने खुद छोड़ी कप्तानी या हटाया गया था? पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ने बताई इनसाइड स्टोरी

sports_master by sports_master
April 8, 2024
in क्रिकेट
0
बाबर आजम ने खुद छोड़ी कप्तानी या हटाया गया था? पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ने बताई इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली: बाबर आजम को क्या कप्तानी छोड़ने के लिए दबाव बनाया गया या उन्होंने खुद कप्तानी छोड़ी थी. भारत में पिछले साल आयोजित वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर ने स्वदेश लौटने पर तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. इस मामले पर पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ ने चुप्पी तोड़ी है.

जका ने बाबर को कप्तानी से हटाने के फैसले का बचाव किया है. पीसीबी के पूर्व मुखिया ने शाहीद अफरीदी के उन दावों का भी खंडन किया है जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा था कि उन्होंने पीसीबी को लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में मोहम्मद रिजवान को कप्तान बनाने की सलाह दी थी. अफरीदी ने कई बार यह कहा था कि उन्होंने शाहीन अफरीदी को नहीं बल्कि रिजवान को कप्तानी देने की बात कही थी.बाबर आजम (Babar Azam) को हाल में टी20 और वनडे टीम का फिर से कप्तान नियुक्त किया गया. उन्होंने शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की जगह ली जिन्हें सिर्फ एक सीरीज के बाद हटा दिया गया. जका अशरफ (Zaka Ashraf) ने लाहौर में मीडिया से कहा, ‘मुझे जो याद है उसके अनुसार शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने मुझे कभी भी सफेद गेंद के प्रारूप में रिजवान को कप्तान नियुक्त करने का कोई सुझाव नहीं दिया था.’जका ने कहा कि उन्होंने विश्व कप के बाद बाबर को कभी भी सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने के लिए नहीं कहा था.

बकौल जका अशरफ, ‘यह उनका अपना निर्णय था. जब मैं उनसे मिला तो मैंने उन्हें स्पष्ट रूप से बताया कि सभी को लगता है कि सभी प्रारूपों में कप्तानी करने का बोझ उन पर और उनके प्रदर्शन पर दबाव बढ़ा रहा है और उन्हें केवल लाल गेंद के कप्तान के रूप में ही बने रहना चाहिए. मैंने उनसे कहा कि बोर्ड को लगता है कि सफेद गेंद के प्रारूप में किसी और को आजमाने का समय आ गया है क्योंकि उन्हें (बाबर) पिछले तीन वर्षों से इन प्रारूपों में पर्याप्त समय दिया गया है.’

पूर्व पीसीबी प्रमुख ने कहा कि सभी प्रारूपों में कप्तानी छोड़ने का फैसला बाबर का था. जका ने कहा, ‘उन्होंने कहा कि अगर वह सभी प्रारूपों में कप्तानी नहीं कर सकते तो वह कप्तान नहीं बनना चाहेंगे. जाहिर तौर पर उन्हें यह सलाह उनके पिता और एजेंट सहित उनके करीबी लोगों से मिली थी.’ भारत में आईसीसी विश्व कप के बाद शान मसूद को टेस्ट कप्तान बनाया गया. शाहीन अफरीदी को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था. शाहीन ने एक सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी की जहां उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 1-4 से गंवानी पड़ी. इसके बाद शाहीन से कप्तानी छीन ली गई.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL 2024: लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाजी कोच बोले- मयंक यादव अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए

IPL 2024: लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाजी कोच बोले- मयंक यादव अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us