• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL में राजस्थान की लगातार चौथी जीत:बटलर ने छक्के से जिताया

sports_master by sports_master
April 7, 2024
in क्रिकेट
0
IPL में राजस्थान की लगातार चौथी जीत:बटलर ने छक्के से जिताया

जयपुर|इंडियन प्रीमियर लीग-2024 (IPL) में राजस्थान रॉयल्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है। टीम ने अब होम ग्राउंड जयपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। RCB की यह 17वें सीजन में चौथी हार है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में RCB ने 20 ओवर में 3 विकेट 183 रन बनाए। RR ने 19.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। जोस बटलर ने आखिरी ओवर डालने आए कैमरन ग्रीन की पहली बॉल पर छक्का जमाते हुए टीम को जीत दिलाई और 58 बॉल पर शतक भी पूरा किया। कप्तान संजू सैमसन ने 69 रन बनाए। बटलर-सैमसन ने 148 रन की मैच विनिंग पार्टनरशिप की।

RCB से विराट कोहली ने सीजन की पहली सेंचुरी लगाई, उन्होंने 73 बॉल पर 113 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम स्कोर डिफेंड नहीं कर सकी। युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए।

बटलर ने राजस्थान को छक्के से जिताया, शतक भी पूरा

जोस बटलर ने आखिरी ओवर में कैमरन ग्रीन की पहली बॉल पर छक्का जमाकर राजस्थान को 6 विकेट से जिता दिया है। उन्होंने IPL में अपना छठा शतक भी पूरा किया।

जुरेल 2 रन बनाकर आउट, राजस्थान को चौथा झटका

17वें ओवर की चौथी बॉल पर राजस्थान ने चौथा विकेट गंवा दिया है। यहां रीस टॉप्ली ने ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा। उन्हें विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कैच किया। जुरेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 170/4 रहा।

सैमसन के बाद रियान पराग भी आउट, राजस्थान को तीसरा झटका

16वें ओवर में राजस्थान को तीसरा झटका लगा। ओवर की चौथी बॉल पर यश दयाल ने रियान पराग को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। रियान 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 160 रन रहा।

विकेट…सिराज ने सैमसन को पवेलियन भेजा

15वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने राजस्थान को दूसरा झटका दिया। उन्होंने ओवर की चौथी बॉल पर संजू सैमसन को यश दयाल के हाथों कैच कराया। सैमसन 69 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जोस बटलर के साथ 86 बॉल पर 148 रन की साझेदारी की। इसी ओवर में राजस्थान ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इस ओवर में राजस्थान का स्कोर 152/2 रहा

मयंक डागर से रनआउट का मौका छूटा, सैमसन की 22वीं फिफ्टी

11वें ओवर की पहली बॉल पर मयंक डागर ने नॉन स्ट्राइक पर बटलर के रनआउट का मौका गंवाया। इसी ओवर में कप्तान संजू सैमसन ने IPL करियर की 22वीं फिफ्टी जमाई। इतना ही नहीं, इस ओवर में राजस्थान का स्कोर 100 रन पार हो गया। इसी के साथ बटलर और सैमसन ने शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 109/1 रहा।

 बटलर की 30 बॉल पर फिफ्टी, 10 ओवर में राजस्थान 95/1

राजस्थान के ओपनर जोस बटलर ने IPL करियर की 20वीं हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने 30 बॉल पर फिफ्टी जमाई। बटलर ने इस सीजन की पहली फिफ्टी जमाई। उन्होंने सिराज के ओवर की 5वीं बॉल पर एक रन लेकर अर्धशतक जमाया। 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 95/1 रहा।

कोहली का एक और शतक, सीजन की पहली सेंचुरी

19वें ओवर की चौथी बॉल पर विराट कोहली ने सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने 67 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। उन्होंने सीजन का पहला शतक जमाया है। यह कोहली के IPL करियर का 8वां शतक है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL-2024 में मुंबई इंडियंस की पहली जीत

IPL-2024 में मुंबई इंडियंस की पहली जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us