• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2024: हार्दिक पंड्या की हूटिंग से नाराज सौरव गांगुली, रोहित शर्मा के लिए कही बड़ी बात

सौरव गांगुली ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की हूटिंग करने वाले फैंस की निंदा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इसमें खिलाड़ी की कोई गलती नहीं है कि उन्हें उनके पसंदीदा रोहित शर्मा की जगह दी गयी है।

sports_master by sports_master
April 6, 2024
in क्रिकेट
0
IPL 2024: हार्दिक पंड्या की हूटिंग से नाराज सौरव गांगुली, रोहित शर्मा के लिए कही बड़ी बात

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की हूटिंग करने वाले फैंस की निंदा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इसमें खिलाड़ी की कोई गलती नहीं है कि उन्हें उनके पसंदीदा रोहित शर्मा की जगह दी गयी है। जब से मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि पंड्या पांच बार की चैम्पिययन टीम की कप्तानी करेंगे तब से उन्हें प्रशंसकों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है।

अहमदाबाद में अपनी पिछली फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर अपने पहले मैच में उनकी हूटिंग की गयी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए जब वह हैदराबाद गये, तब भी यह सिलसिला जारी रहा। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सत्र का अपना पहला घरेलू मैच खेला तो भी 29 वर्षीय खिलाड़ी की हूटिंग की गयी।

गांगुली ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उन्हें हार्दिक पंड्या की हूटिंग करनी चाहिए। यह सही नहीं है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सही नहीं है क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया है। खेल में ऐसा ही होता है। आप भारत की कप्तानी करें या किसी राज्य की कप्तानी करें या आप अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करें, आपको कप्तान नियुक्त किया जाता है। ’’

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक ने कहा, ‘‘उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। निश्चित रूप से रोहित शर्मा को देखें तो वह अलग तरह का खिलाड़ी है। एक कप्तान और एक खिलाड़ी के तौर पर इस फ्रेंचाइजी के लिए उनका प्रदर्शन और भारत के लिए उनका प्रदर्शनएक अलग स्तर पर रहा है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह हार्दिक की गलती नहीं है कि उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। हम सभी को यह समझने की जरूरत है। ’’ मुंबई इंडियंस रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL 2024: रिकी पोटिंग से छिन जाएगा DC के हेड कोच का पद? ये क्या कह गए वॉटसन

IPL 2024: रिकी पोटिंग से छिन जाएगा DC के हेड कोच का पद? ये क्या कह गए वॉटसन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us