• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भांबरी-ओलिवेटी की जोड़ी मराकेश ओपन के सेमीफाइनल से बाहर

युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी यहां एटीपी मराकेश ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रिया के लुकास मीडलर और अलेक्जेंडर एर्लर की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से हार कर बाहर हो गए।

sports_master by sports_master
April 6, 2024
in टेनिस
0
भांबरी-ओलिवेटी की जोड़ी मराकेश ओपन के सेमीफाइनल से बाहर

भारत के युकी भांबरी और फ्रांस के उनके जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी यहां एटीपी मराकेश ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रिया के लुकास मीडलर और अलेक्जेंडर एर्लर की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से हार कर बाहर हो गए। भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी को एटीपी 250 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 5-7 6-3 7-10 से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी चुनौती दी। मीडलर और एर्लर की जोड़ी ने पहला सेट जीता लेकिन भांबरी और ओलिवेटी ने दूसरा सेट जीतकर शानदार वापसी की। सुपर टाइब्रेकर में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन आखिर में मीडलर और एर्लर जीत दर्ज करने में सफल रहे। भांबरी और ओलिवेटी ने इससे पहले तीसरी वरीयता प्राप्त निकोलस बैरिएंटोस और राफेल माटोस को हराकर पुरुष युगल सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। भांबरी ने इस सत्र में पहली बार ओलिवेटी के साथ जोड़ी बनाई थी। वह अधिकतर टूर्नामेंट में नीदरलैंड के रॉबिन हासे के साथ मिलकर खेल रहे थे।

इस भारतीय खिलाड़ी ने मियामी मास्टर्स में न्यूजीलैंड के पूर्व साथी माइकल वीनस के साथ जोड़ी बनाई थी, जहां वे पहले दौर से बाहर हो गए थे। विश्व रैंकिंग में 62वें स्थान पर काबिज भांबरी युगल रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों में रोहन बोपन्ना के बाद दूसरे स्थान पर हैं। बोपन्ना विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि बोपन्ना पेरिस ओलंपिक के लिए अपने जोड़ीदार के रूप में भांबरी का चयन करते हैं या नहीं। विश्व रैंकिंग में चोटी के 10 खिलाड़ियों में शामिल होने के कारण बोपन्ना अपनी पसंद का जोड़ीदार चुन सकते हैं।

भांबरी ने पीटीआई से पुष्टि की कि बोपन्ना ने अपने संभावित जोड़ीदार के लिए अभी तक उनसे कोई बात नहीं की है। सीधी प्रविष्टियां भेजने के लिए अंतिम तिथि 10 जून है जबकि राष्ट्रीय ओलंपिक समिति 19 जून तक खिलाड़ियों के नाम भेज सकती है। इस बीच एटीपी ह्यूस्टन ओपन में भारत के एन श्रीराम बालाजी और उनके जर्मन साथी आंद्रे बेगेमैन सेमीफाइनल में मैक्स परसेल और जॉर्डन थॉम्पसन की चौथी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी से 7-6(5) 2-6 3-10 से हारकर बाहर हो गए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हार का शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है असर: Sania Mirza

हार का शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है असर: Sania Mirza

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us