• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

SRH Vs CSK: चेन्नई की हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने पिच को लेकर उठाए सवाल, बोले- सच कहूं तो…

sports_master by sports_master
April 6, 2024
in क्रिकेट
0
SRH Vs CSK: चेन्नई की हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने पिच को लेकर उठाए सवाल, बोले- सच कहूं तो…

नई दिल्‍ली(New Delhi) । गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)की गाड़ी जीत के ट्रैक(victory track) से उतर चुकी है। शुक्रवार 5 अप्रैल को आईपीएल 2024 (ipl 2024)के 18वें मुकाबले में सीएसके को सीजन (season)की लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में चेन्नई को 6 विकेट से धूल चटाई। सीएसके की इस हार के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पिच को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पिच काफी धीमी थी और सीएसके की पारी के दौरान यह और धीमी होती गई। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद ने इसी पिच पर तूफानी बल्लेबाजी की और पावरप्ले में ही 78 रन बोर्ड पर टांग दिए। बता दें, सीएसके ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 165 रन बनाए थे, इस स्कोर का पीछे एसआरएच ने 11 गेंद शेष रहते किया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, “सच कहूं तो यह धीमी पिच थी…उन्होंने बैक-एंड में अच्छी गेंदबाजी की, मैच को कंट्रोल में रखा और हमें फायदा उठाने नहीं दिया। मुझे लगा कि हमने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में उन्होंने अच्छी वापसी की। यह काली मिट्टी की पिच थी, इसलिए हमें उम्मीद थी कि पिच धीमी होगी, लेकिन यह समय के साथ और धीमी होती गई और उन्होंने बाउंड्री साइज का अच्छी तरह से उपयोग किया।”

सीएसके के कप्तान ने आगे कहा, “हमने पावरप्ले में बहुत सारे रन दिए, एक कैच छोड़ा और एक महंगा ओवर। फिर भी, उन्हें 19वें ओवर तक ले जाना एक बड़ा प्रयास था। मैंने सोचा कि 170-175 के आसपास कुछ भी हमारे लिए अच्छा स्कोर होता। अंत में थोड़ी ओस थी, लेकिन मोईन ने 15वें-16वें ओवर में भी गेंद को स्पिन कराया। इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैच के दौरान पिच में बहुत बदलाव हुआ।”

चेन्नई सुपर किंग्स की यह आईपीएल 2024 में चौथे मैच में दूसरी हार है। हालांकि इस हार के बावजूद टीम आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस जीत के साथ पांचवे पायदान पर पहुंच गई है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Candidates Chess: विदित गुजराती ने नाकामुरा दी मात, प्रगानानंदा को गुकेश से मिली हार

Candidates Chess: विदित गुजराती ने नाकामुरा दी मात, प्रगानानंदा को गुकेश से मिली हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us