• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बजरंग पूनिया पेरिस ओलिंपिक से OUT, फिर भी खेल मंत्रालय का ‘प्यार’ पैसे के रूप में बरसता रहेगा

sports_master by sports_master
March 29, 2024
in विविध
0
बजरंग पूनिया पेरिस ओलिंपिक से OUT, फिर भी खेल मंत्रालय का ‘प्यार’ पैसे के रूप में बरसता रहेगा

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने पेरिस ओलिंपिक की दौड़ से बाहर होने के बावजूद पहलवान बजरंग पूनिया के वित्तीय सहायता प्रदान करने के अनुरोध को   मंजूरी दे दी। साथ ही उनके ‘कंडीशनिंग कोच’ काजी किरण मुस्तफा हसन का कार्यकाल मई के अंत तक बढ़ा दिया। पूनिया भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे।

बजरंग को कितने पैसे मिलेंगे?

बजरंग पूनिया हाल में आयोजित किए गए ट्रायल्स में 65 किग्रा भार वर्ग में शीर्ष चार में जगह बनाने में नाकाम रहे थे। इन ट्रायल्स के आधार पर एशियाई चैंपियनशिप और एशियाई ओलिंपिक क्वॉलिफायर्स के लिए टीम का चयन किया गया था। मंत्रालय ने कहा, ‘मिशन ओलिंपिक सेल (एमओसी) ने पहलवान बजरंग पूनिया के वित्तीय सहायता प्रदान करने तथा अपने कंडीशनिंग कोच काजी किरण मुस्तफा हसन का कार्यकाल मई के अंत तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’ मंत्रालय ने हालांकि यह नहीं बताया कि कितनी धनराशि मंजूर की गई है।

दो और खिलाड़ियों का आग्रह मंजूर

पूनिया के अलावा मंत्रालय ने टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला के ओलिंपिक से पहले चीनी ताइपे में अभ्यास करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के आग्रह को भी मंजूरी दी। जूडो खिलाड़ी तूलिका मान के तुर्की के अंताल्या में एक प्रतियोगिता में भाग लेने और उसके बाद वहीं पर अभ्यास करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के आग्रह को भी मंजूरी मिल गई है। एमओसी ने टेबल टेनिस खिलाड़ियों मानव ठक्कर और पायस जैन के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पेरिस ओलिंपिक में खिलाड़ियों को बांटे जाएंगे 3 लाख कंडोम, खेल गांव में कर पाएंगे उसका इस्तेमाल?

पेरिस ओलिंपिक में खिलाड़ियों को बांटे जाएंगे 3 लाख कंडोम, खेल गांव में कर पाएंगे उसका इस्तेमाल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us