• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, March 6, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हीरो इंडियन ओपन गोल्फ से वापसी कर रहे अनिर्बान लाहिड़ी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

sports_master by sports_master
March 27, 2024
in विविध
0
हीरो इंडियन ओपन गोल्फ से वापसी कर रहे अनिर्बान लाहिड़ी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

अनुभवी भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी गुरुवार से शुरू हो रहे हीरो इंडियन ओपन में अपने नौ साल के खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेंगे। ओलंपिक में दो बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुके लाहिड़ी लंबे समय के बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में वापसी करेंगे।

पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का करने की कोशिश में लगे अनुभवी भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी गुरुवार से यहां शुरू हो रहे हीरो इंडियन ओपन में अपने नौ साल के खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेंगे। ओलंपिक में दो बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुके लाहिड़ी लंबे समय के बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में वापसी करेंगे।

एलआईवी गोल्फ से जुड़ने के बाद उनकी रैंकिंग 401 हो गयी है और पेरिस खेलों में जगह बनाने के लिए उन्हें अच्छे नतीजे की जरूरत होगी। सऊदी अरब समर्थित एलआईवी गोल्फ को आधिकारिक विश्व गोल्फ रैंकिंग (ओडब्ल्यूजीआर) से मान्यता प्राप्त नहीं है। लाहिड़ी ने अपना पिछला खिताब इसी स्पर्धा में नौ साल पहले (2015) जीता था। वह इसके 57वें आयोजन में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर आश्वस्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यहां जीतना चाहता हूं। मैं यहां फिर से जीतने के लिए आतुर हूं। …. मैं पिछले 15-16 वर्षों से खेल रहा हूं और यहां जीत दर्ज करने की ललक वैसी ही है जैसी की 10, 15 साल पहले थी। मुझे खुद को यह साबित करना है।’’ इस 36 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मैं पेरिस जाना चाहूंगा। इसके लिए मुझे अगले आठ दौर या 12 दौर में अच्छा खेलना होगा। मैं एशियाई टूर के टूर्नामेंटों में ऐसा करना चाहूंगा।’’

लाहिड़ी भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। उनसे पहले शुभंकर शर्मा (202) और गगनजीत भुल्लर (240) हैं। यह दोनों खिलाड़ी भी ओलंपिक में देश के प्रतिनिधित्व का मौका नहीं चूकना चाहेंगे। इस 2.25 मिलियन डॉलर (लगभग 18.75 करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि की प्रतियोगिता में 25 देशों के 144 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।

लाहिड़ी, भुल्लर और शुभंकर के अलावा  मनु गंडास, शौर्य बीनू, राशिद खान, अमन राज, युवराज संधू, एस चिक्कारंगप्पा, करणदीप कोचर और वीर अहलावत जैसे भारतीय खिलाड़ी खिताब के लिए जोर लगायेंगे। एसएसपी चौरसिया  इस खिताब को 2017 में जीतने वाले आखिरी भारतीय है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विश्व कप क्वालीफायर: छेत्री का 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच, अफगानिस्तान ने भारत को 2-1 से हराया

विश्व कप क्वालीफायर: छेत्री का 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच, अफगानिस्तान ने भारत को 2-1 से हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us