• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कौन हैं नमन धीर:MI ने पंजाब की डोमेस्टिक टी-20 लीग से खोजा

sports_master by sports_master
March 26, 2024
in क्रिकेट
0
कौन हैं नमन धीर:MI ने पंजाब की डोमेस्टिक टी-20 लीग से खोजा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को मुंबई इंडियंस के साथ IPL में 24 साल के नमन धीर ने अपने शॉट्स और बैटिंग से सभी को चौका दिया। नमन मुंबई के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 200 की स्ट्राइक रेट से 10 बॉल में 20 रन बनाए।

MI की इनिंग्स के पहले ओवर में ईशान किशन के जीरो पर आउट होने के बाद, धीर ने अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। धीर बैटर के साथ ही ऑफ स्पिनर भी है। उन्होंने पहली पारी में दसवां ओवर भी फेंका, जिसमें 13 रन बने।

हरियाणा के अंबाला में पैदा हुए 24 वर्षीय बैटर नमन टी-20 के रेग्यूलर प्लेयर नहीं है। वे पंजाब रणजी टीम का हिस्सा है। लेकिन, नमन पंजाब की स्टेट लीग शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग से फेमस हुए, जहां से वे मुंबई इंडियंस के स्काउट्स की नजर में आए।

मुंबई ने दी बड़ी जिम्मेदारी, नंबर-3 पर उतारा
मुंबई इंडियंस ने पिछले कुछ सालों में सूर्यकुमार यादव से लेकर रोहित शर्मा और कैमरन ग्रीन जैसे कुछ बड़े टी-20 बल्लेबाजों को नंबर-3 पर खिलाया है। इसी कड़ी में मुंबई ने इस सीजन यह बड़ी जिम्मेदारी नमन धीर को दी है।

शेर-ए-पंजाब के दूसरे टॉप स्कोरर
पिछले साल अगस्त में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की लीग शेर-ए-पंजाब टी-20 कप से नमन फेमस हुए। उस टूर्नामेंट की 12 पारियों में, धीर ने 192.56 की स्ट्राइक रेट और 42.36 की औसत से 466 रन बनाए। यह लीग का दूसरा टॉप स्कोर भी था। इस दौरान नमन ने शतक बनाए पहला 56 गेंदों पर 127 रन और दूसरा 44 गेंदों पर 105 रन का था। इसमें कुल 30 सिक्स शामिल थे।

धीर ने रिलायंस-1 के लिए डीवाई पाटिल टी-20 कप 2024 में भी भाग लिया था। इसमें MI टीम के हार्दिक पंड्या, पीयूष चावला, तिलक वर्मा, नेहल वधेरा और विष्णु विनोद ने भी हिस्सा लिया था। बड़े नामों के बीच खेलते हुए, धीर ने जैन इरिगेशन के खिलाफ मैच में एक अर्धशतक बनाया। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और एक सिक्स लगाया था।

नीलामी में 20 लाख रुपए में बिके
नमन धीर पिछले साल हुए IPL ऑक्शन में 20 लाख रुपए में बिके थे। मुंबई की स्काउटिंग टीम (टैलेंट सर्च टीम) ने उन्हें पंजाब से खोजा। नमन ने अपने करियर में कुल 6 प्रोफेशनल टी-20 मैच ही खेले है। इसमें एक मैच IPL और दूसरे मैच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के हैं। उन्होंने पंजाब के साथ SMAT भी जीती।

पंजाब की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले नमन ने टीम की ओर से 20 पारियों में 574 रन बनाए हैं, जिसमें गुजरात के खिलाफ 134 का हाईएस्ट स्कोर है, उसके बाद सौराष्ट्र के खिलाफ 131 रन है। ये दोनों रणजी ट्रॉफी के 2023 सीजन में आए। टूर्नामेंट के 2024 सीजन में चंडीगढ़ के खिलाफ नमन ने महत्वपूर्ण 86 रन बनाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारतीय मूल के इस क्रिकेटर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, बढ़ सकती है मुश्किलें

भारतीय मूल के इस क्रिकेटर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, बढ़ सकती है मुश्किलें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us