• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मयंक अग्रवाल को ‘फ्लाइंग किस’ देना हर्षित राणा को पड़ा भारी, BCCI ने किया जुर्माना

sports_master by sports_master
March 24, 2024
in क्रिकेट
0
मयंक अग्रवाल को ‘फ्लाइंग किस’ देना हर्षित राणा को पड़ा भारी, BCCI ने किया जुर्माना

नई दिल्ली (New Delhi)। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए शनिवार की रात हर्षित राणा (Harshit Rana) भले ही जीत के हीरो बने हो, मगर उनकी खराब हरकतों की वजह से बीसीसीआई (BCCI) ने उनपर जुर्माना ठोक दिया है। हर्षित राणा ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के तीसरे मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Opener Mayank Agarwal) को ‘फ्लाइंग किस’ कर सैंड-ऑफ दिया।

मयंक उनकी इस हरकत से काफी नाराज नजर आए थे। फैंस एक तरफ हर्षित की बॉलिंग की तारीफ कर रहे थे, वहीं उन्हें सीनियर खिलाड़ियों की इज्जत करने का भी ज्ञान दे रहे थे। अब बीसीसीआई ने उनकी इस हरकत पर एक्शन लिया है और हर्षित पर मैच फीस का जुर्माना ठोक दिया है।

बीसीसीआई द्वारा जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, ‘कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज हर्षित राणा पर 23 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी टीम के टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का कुल 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।’

प्रेस रिलीज के अनुसार राणा ने एक बार नहीं बल्कि दो बार आचार संहिता का उल्लंघन किया। पहली हरकत के चलते उनपर 10 प्रतिशत तो दूसरी बार के लिए 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है। बता दें, मयंक अग्रवाल के बाद उन्होंने आखिरी ओवर में हेनरिक क्लासेन को भी सैंड-ऑफ दिया था।

प्रेस रिलीज में आगे लिखा है, ‘राणा ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के दो अपराध किए। उन पर दो संबंधित अपराधों के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत और 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। राणा ने दो अपराध स्वीकार कर लिये और मैच रेफरी की सजा स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।’

हर्षित राणा ने आखिरी ओवर में डिफेंड किए 13 रन
हेनरिक क्लासेन ने धुआंधार बल्लेबाजी कर कोलकाता नाइट राइडर्स की धड़कने बढ़ा दी थी। आखिरी ओवर में जब सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी तो श्रेयस अय्यर ने गेंद 22 साल के हर्षित राणा को थमाई। क्लासेन ने भले ही उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया हो, मगर उन्होंने अगली 5 गेंदों में मात्र 2 रन खर्च कर क्लासेन और शहबाज अहमद का विकेट लेकर मैच केकेआर की झोली में डाली।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
श्रीकांत Swiss Open से बाहर, सेमीफाइनल में ताइवान के लिन चुन यि से हारे

श्रीकांत Swiss Open से बाहर, सेमीफाइनल में ताइवान के लिन चुन यि से हारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us