• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2024: सीएसके CEO को नहीं थी धोनी के कप्तानी छोड़ने की खबर, कहा- मुझे यह बात…

sports_master by sports_master
March 22, 2024
in क्रिकेट
0
IPL 2024: सीएसके CEO को नहीं थी धोनी के कप्तानी छोड़ने की खबर, कहा- मुझे यह बात…

नई दिल्‍ली (New Delhi)। आईपीएल 2024 (ipl 2024)के शुरू होने से मात्र एकदिन पहले महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings )की कप्तानी छोड़ (leave the captaincy)एक बार फिर सबको सरप्राइज (surprise)दिया है। धोनी ऐसे बड़े फैसले बेहद शांति के साथ लेते हैं, उनके दिमाग में कब क्या चल रहा होता है यह टीम मैनेजमेंट को भी नहीं पता होता है।

हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने खुलासा किया है कि धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले की खबर उनको नहीं थी। उन्हें यह बात आईपीएल 2024 के कैप्टन के फोटोशूट से कुछ देर पहले ही पता चली। बता दें, धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ को अपना लीडर चुना है।

सीएसके के सीईओ विश्वनाथन ने कहा, “धोनी जो भी करते हैं, वह टीम के हित में है। मुझे कप्तानों की बैठक से ठीक पहले उनके इस फैसले के बारे में पता चला। आपको उनके फैसले का सम्मान करना होगा, यह उनका फैसला है।”

यह दूसरा मौका है जब माही ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। आईपीएल 2008 से ही धोनी सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम को रिकॉर्ड 5 बार चैंपियन बनाया है।

धोनी ने सबसे पहले आईपीएल 2022 में टीम की कप्तानी छोड़ी थी। उनकी यह गद्दी रविंद्र जडेजा को मिली थी। हालांकि जडेजा कप्तानी के इस बोझ को नहीं संभाल पाए थे और उन्होंने बीच सीजन में ही यह जिम्मेदारी वापस धोनी को सौंप दी थी।

अब देखने वाली बात यह होती है कि गायकवाड़ सीएसके की बागडोर को कैसे संभालते हैं। वह कप्तानी का प्रेशर कैसे झेलते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स आज यानी 22 मार्च को अपना पहला आईपीएल 2024 का मुकाबला आरसीबी के खिलाफ खेलने जा रही है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
फीफा विश्व कप क्वालीफायर में भारत और अफगानिस्तान ने गोलरहित ड्रॉ खेला

फीफा विश्व कप क्वालीफायर में भारत और अफगानिस्तान ने गोलरहित ड्रॉ खेला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us