• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

गावसकर बोले- रणजी प्लेयर्स की फीस 3 गुना बढ़े:एक मैच के मिलते हैं ₹2.40 लाख; चैंपियन मुंबई ने जीती ₹5 करोड़ प्राइज मनी

sports_master by sports_master
March 16, 2024
in क्रिकेट
0
गावसकर बोले- रणजी प्लेयर्स की फीस 3 गुना बढ़े:एक मैच के मिलते हैं ₹2.40 लाख; चैंपियन मुंबई ने जीती ₹5 करोड़ प्राइज मनी

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को रणजी मैच की फीस बढ़ाने का सुझाव दिया है। गावस्कर ने शुक्रवार को अपने फाउंडेशन चैंप्स की 25वीं वर्षगांव पर BCCI की टेस्ट क्रिकेट इंसेंटिव स्कीम की तारीफ की। इस स्कीम के तह टेस्ट खिलाड़ियों को एक टेस्ट मैच के लिए 45 लाख रुपए तक मिल सकते हैं।

गावस्कर ने कहा कि BCCI को रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाले क्रिकेटरों की फीस तीन गुना करने की कोशिश करनी चाहिए। इससे जो खिलाड़ी अलग-अलग कारण बताकर रणजी ट्रॉफी में खेलने से किनारा करते हैं, वो ऐसा करना बंद कर देंगे।गावस्कर ने बीसीसीआई से रणजी ट्रॉफी का शेड्यूल बदलने को भी कहा। गावस्कर ने कहा कि अभी वाइट बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट पहले होते हैं और उसके बाद रणजी मैच होते हैं। बोर्ड को अक्टूबर से दिसंबर तक रणजी ट्रॉफी आयोजित करना चाहिए।

BCCI ने टेस्ट मैच बढ़ाने का किया था ऐलान
हाल ही में BCCI ने टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस बढ़ाने का ऐलान किया था। सीजन के 75% मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को एक टेस्ट खेलने के 45 लाख रुपए, वहीं 50% से 74% खेलने वाले खिलाड़ियों को 30 लाख रुपए मिलेंगे।

ईशान- श्रेयस को रणजी न खेलने पर सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया था
BCCI ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी को दरकिनार करने पर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था।

मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती है
पिछले साल, बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी थी। हालांकि, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की घोषणा के बाद मुंबई को अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। मुंबई ने हाल ही में वानखेड़े स्टेडियम में विदर्भ को 169 रनों से हराकर 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता।

रणजी में अभी 40 से 60 हजार प्रति दिन मिलते हैं
रणजी की बात की जाए तो प्लेयर्स को रणजी में प्रति दिन के हिसाब से 40 से 60 हजार रुपए मिलते हैं। जिन खिलाड़ियों ने 41 से 60 मैच खेल चुके हैं, उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर रणजी मैच के दौरान 60 हजार प्रति दिन के हिसाब से मिलता है। वहीं रिजर्व खिलाड़ी होने पर 30 हजार रुपए मिलते हैं।

वहीं 21 से 40 मैच खेले होने पर खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर प्रति दिन 50 हजार रुपए मिलते हैं और रिजर्व होने पर 25 हजार रुपए मिलते हैं। 0-20 मैच खेले होने पर खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर 40 हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब से मिलता है। रिजर्व होने पर 20 हजार रुपए मिलते हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विश्वास करना मुश्किल… पाकिस्तान के नदीम को नया भाला नहीं मिलने पर नीरज चोपड़ा का बयान

विश्वास करना मुश्किल... पाकिस्तान के नदीम को नया भाला नहीं मिलने पर नीरज चोपड़ा का बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us