• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शाहीन अफरीदी से छिन सकती है पाकिस्तान के कप्तान की कमान, बाबर आजम फिर बनेंगे कैप्टन?

sports_master by sports_master
March 13, 2024
in क्रिकेट
0
शाहीन अफरीदी से छिन सकती है पाकिस्तान के कप्तान की कमान, बाबर आजम फिर बनेंगे कैप्टन?

नई दिल्ली। पाकिस्तान की टी20 और वनडे टीम (Pakistan’s T20 and ODI team) के नए कप्तान शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के ऊपर कप्तानी जाने का खतरा मंडराने लगा है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 (one day world cup 2023) के बाद बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद शाहीन शाह को व्हाइट बॉल और शान मसूद (Shan Masood) को रेड बॉल टीम की कमान सौंपी गई थी। अब अफरीदी की कप्तानी जा सकती है, ऐसा कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो शाहीन अफरीदी इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए काफी युवा हैं और आगामी न्यूजीलैंड सीरीज से पहले उनकी कप्तानी जा सकती है। यानी पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में नए कप्तान के साथ उतर सकती है।

शाहीन अफरीदी ने अभी तक पांच मैचों में ही टीम की कप्तानी की है। बतौर कप्तान उनको पहली सीरीज में ही न्यूजीलैंड के हाथों 4-1 से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं उसके बाद मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग के सीजन में भी उनकी कप्तानी कुछ खास नहीं नजर आ रही है। यही कारण है कि उनकी कप्तानी छीने जाने की चर्चा होने लगी है। हालांकि, पिछले दो सीजन में शाहीन ने अपनी टीम लाहौर कलंदर्स को चैंपियन बनाया था।

अगर रिपोर्ट की मानें तो,’पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए चेयरमैन मोहसिन नकवी को इसके सुझाव मिले हैं कि कप्तान बदला जाना चाहिए। कुछ लोगों को लगता है कि 23 वर्षीय शाहीन अभी इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए काफी युवा हैं। अभी इसक पद के लिए और ज्यादा अनुभव की जरूरत है।’ रिपोर्ट में आगे कहा गया,’दूसरी तरह कुछ बोर्ड मेंबर्स का मानना है कि वर्ल्ड कप जब करीब है तो कप्तान बदलने का फैसला सही नहीं होगा। इसका निगेटिव असर टीम के परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है। इसलिए इस पर अंतिम फैसला चेयरमैन द्वारा ही लिया जाएगा।’

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम अगले महीने पाकिस्तान के दौरे पर आएगी। इस दौरे से पहले और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से कप्तानी पर फैसला किया जा सकता है। अगर दावेदारों की बात करें तो मोहम्मद रिजवान एक नए दावेदार कप्तानी के लिए हो सकते हैं। वहीं चर्चा फिर से पूर्व कप्तान बाबर आजम के नाम पर भी होने लगी है। इसके अलावा टीम के पास फिलहाल कोई मजबूत कैंडिडेट कप्तानी के लिए नहीं नजर आ रहा है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
मैं इसका इंतजार कर रहा था…, BCCI के फिट घोषित करने पर आया ऋषभ पंत का रिएक्शन

मैं इसका इंतजार कर रहा था..., BCCI के फिट घोषित करने पर आया ऋषभ पंत का रिएक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us