• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मैक्कुलम ने स्वीकारा- भारत ने बैजबॉल की पोल खोली:इंग्लिश कोच बोले- ‘जैसे-जैसे सीरीज बढ़ती गई, हम और अधिक डरपोक होते गए

sports_master by sports_master
March 11, 2024
in क्रिकेट
0
मैक्कुलम ने स्वीकारा- भारत ने बैजबॉल की पोल खोली:इंग्लिश कोच बोले- ‘जैसे-जैसे सीरीज बढ़ती गई, हम और अधिक डरपोक होते गए

लंदन|भारत से 5 टेस्ट की सीरीज हारने के बाद इंग्लिश कोच ब्रेंडन मैक्कुलम स्वीकार किया है कि भारत ने इंग्लैंड की बैजबॉल शैली की पोल खोलकर रख दी है।इंग्लिश कोच ने सीरीज के बाद द टेलीग्राफ में अपने कॉलम में लिखा कि भारत ने इंग्लैंड में खामियां उजागर कीं, जिससे उन्हें डरपोक क्रिकेट खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। वे कहते हैं कि 4-1 से हार के बाद सुधार और कुछ कठिन बातचीत एजेंडे में होंगी।

भारत ने सीरीज का आखिरी टेस्ट पारी और 64 रन से जीता। टीम इंडिया ने 5 मैच की सीरीज 4-1 से अपने नाम की।
भारत ने सीरीज का आखिरी टेस्ट पारी और 64 रन से जीता। टीम इंडिया ने 5 मैच की सीरीज 4-1 से अपने नाम की।

इंग्लिश कोच बोले- हमें सुधरना होगा
42 साल के इस पूर्व कीवी क्रिकेटर ने कहा- ‘जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ी, मेहमान अधिक “डरपोक” हो गए। जब आपके साथ ऐसा कुछ होता है, तो एहसास होता है कि हमें सुधार की जरूरत है। आने वाले कुछ महीनों में हम इस पर काम करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि जब अगली बार भारत जाएं तो बिल्कुल अलग हों।’

सीरीज जीतकर भारतीय टीम WTC-2023-25 पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है।
सीरीज जीतकर भारतीय टीम WTC-2023-25 पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है।

टीम इंडिया ने काफी दबाव बनाया: मैक्कुलम
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ने मैच के बाद मीडिया से कहा था- ‘सीरीज के अंत में हममें कॉन्फीडेंस की कमी थी, क्योंकि रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने मेहमानों पर काफी दबाव बना दिया था। जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ी, हम और अधिक डरपोक हो गए और यह उस दबाव के कारण था, जो भारतीय लाइन-अप द्वारा हम पर डाला गया था, न कि केवल गेंद से। बल्ले से, उन्होंने हमें जबरदस्त दबाव में रखा दबाव का भी।’

सीरीज के आखिरी चार मुकाबले गंवाए
इंग्लैंड ने सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल की, लेकिन इंग्लिश टीम बढ़त का फायदा उठाने में असमर्थ रही। टीम आखिरी के चारों मुकाबले गंवा बैठी। सीरीज में मेहमानों के पास मौके थे, खासकर राजकोट और रांची में, लेकिन भारत ने दोनों मौकों पर जोरदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। भारत ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हरा दिया। पांचवें और अंतिम मैच में मेजबान टीम ने इंग्लिश टीम पर पारी और 64 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जय शाह ने कहा- IPL खेल सकते हैं पंत:विकेटकीपिंग की तो वर्ल्ड कप टीम में भी मिल सकता है मौका

जय शाह ने कहा- IPL खेल सकते हैं पंत:विकेटकीपिंग की तो वर्ल्ड कप टीम में भी मिल सकता है मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us