• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मुंबई रणजी फाइनल में 260 रन से आगे:दूसरी पारी में स्कोर 141/2, रहाणे-मुशीर फिफ्टी बनाकर नाबाद

sports_master by sports_master
March 11, 2024
in क्रिकेट
0
मुंबई रणजी फाइनल में 260 रन से आगे:दूसरी पारी में स्कोर 141/2, रहाणे-मुशीर फिफ्टी बनाकर नाबाद

मुंबई |41 बार की चैंपियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 के फाइनल में विदर्भ के खिलाफ 260 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे 58 और सरफराज खान 51 के भाई मुशीर खान नाबाद हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को विदर्भ ने 31/3 के स्कोर से खेलना शुरू किया और पहली पारी में महज 105 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले, रविवार को विदर्भ ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 224 रन बनाए।

मुंबई को शुरुआती झटके, शॉ और लालवानी आउट
दूसरी पारी में मुंबई को शुरुआती झटके लगे। ओपनर पृथ्वी शॉ 11 और भूपेन लालवानी 18 रन बनाकर आउट हुए। विदर्भ की ओर से अब तक यश ठाकुर और हर्ष दुबे को एक-एक विकेट मिला।

विदर्भ के लिए कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया
विदर्भ को पहला झटका ध्रुव शोरे के रूप में लगा। वे बिना खाता खोले आउट हुए। टीम का दूसरा विकेट 20 रन के स्कोर पर गिरा। यहां अमन मोखड़े 8 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर भी खाता नहीं खोल सके। टीम एक लिए सबसे ज्यादा 27 रन यश राठौड़ ने बनाए। उनके अलावा, अथर्व तायड़े ने 23 और आदित्य ठाकरे ने 19 रन बनाए।

मुंबई की ओर से धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियन ने तीन-तीन विकेट लिए। एक विकेट शार्दुल ठाकुर को भी मिला।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराया:2 टेस्ट मैचों की सीरीज में किया क्लीन स्वीप; एलेक्स कैरी 98 रन पर नाबाद

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराया:2 टेस्ट मैचों की सीरीज में किया क्लीन स्वीप; एलेक्स कैरी 98 रन पर नाबाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us