• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत ने जीता धर्मशाला टेस्ट:इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराया, 100वें टेस्ट में अश्विन को 9 विकेट

sports_master by sports_master
March 9, 2024
in क्रिकेट
0
भारत ने जीता धर्मशाला टेस्ट:इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराया, 100वें टेस्ट में अश्विन को 9 विकेट

धर्मशाला|भारत ने धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हारा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 से जीत ली।HPCA स्टेडियम में गुरुवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। पहली पारी में इंग्लैंड 218 और टीम इंडिया 477 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को दूसरी पारी में 259 रन की बढ़त मिली, इंग्लैंड टीम 195 रन पर ही सिमट गई। इस तरह इंग्लिश टीम को पारी और 64 रन से हार का सामना करना पड़ा। अपना 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने मैच में 9 विकेट लिए।

यह घरेलू मैदानों पर भारत की पिछले 12 साल में लगातार 17वीं सीरीज जीत है। घर में लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड पहले से भारतीय टीम के नाम है। ऑस्ट्रेलिया अपने घर में लगातार 10 सीरीज जीतकर दूसरे नंबर पर है।

भारत को आखिरी बार होम कंडीशन्स में किसी टेस्ट सीरीज में हार का सामना 2012 में करना पड़ा था। तब इंग्लैंड ने भारत को भारत में 2-1 से हराया था। उसके बाद से टीम इंडिया अपने घर में कोई भी सीरीज नहीं हारी है और लगातार 17 बार प्रतिद्वंद्वी टीम को ढेर किया है।टीम इंडिया 4-1 से सीरीज जीती 

भारत ने इंग्लैंड को सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में पारी और 64 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जो रूट 84 रन बनाकर आउट हुए। बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके, इसलिए टीम 259 रन भी हासिल नहीं कर सकी। भारत से दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।

भारत के लिए पहली पारी में शुभमन गिल ने 110, रोहित शर्मा ने 103, यशस्वी जायसवाल 57, देवदत्त पडिक्कल ने 65 और सरफराज खान ने 56 रन बनाए। इंग्लैंड से शोएब बशीर ने 5 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टले ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट कप्तान बेन स्टोक्स को भी मिला।

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जैक क्रॉले 79 रन बनाकर आउट हुए। बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सके, इसलिए टीम 218 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत से पहली पारी में कुलदीप यादव ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट लिए। एक सफलता रवींद्र जडेजा को भी मिली।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
BCCI ने टेस्ट प्लेयर्स की मैच फीस बढ़ाई:एक सीजन में 75% मैच खेलने वाले खिलाड़ी को एक मैच के 45 लाख मिलेंगे

BCCI ने टेस्ट प्लेयर्स की मैच फीस बढ़ाई:एक सीजन में 75% मैच खेलने वाले खिलाड़ी को एक मैच के 45 लाख मिलेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us