• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

दिल्ली कैपिटल्स और भारत के लिए खेलना चाहते हैं ऋषभ पंत, सौरव गांगुली ने जताई खुशी

sports_master by sports_master
March 1, 2024
in क्रिकेट
0
दिल्ली कैपिटल्स और भारत के लिए खेलना चाहते हैं ऋषभ पंत, सौरव गांगुली ने जताई खुशी

नई दिल्‍ली (New Delhi) । दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली (Cricket Director Sourav Ganguly) स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की वापसी से खुश हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि पंत ने वापसी के लिए बहुत मेहनत की है और उन्हें कैपिटल्स और भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का पूरा भरोसा है। 2022 में ऋषभ पंत का भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था, इस हादसे में पंत के सिर, कमर, पीठ और पैर में काफी चोटें आई थी। हालांकि उनके एक पैर में ज्यादा चोट लगी थी, जिसके कारण वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे।

सौरव गांगुली ने कहा कि पंत के आने से दिल्ली मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि पंत स्क्वॉड में वापस आ गए हैं। सौरव गांगुली ने रेवस्पोर्ट्स से कहा, ”ये दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा बूस्ट है। क्योंकि आईपीएल में भारत खिलाड़ी गोल्ड होते हैं। जाहिर है उसने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है और मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी लय हासिल कर लेगा। वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से लगभग 17-18 महीने दूर हैं। उन्होंने वापसी के लिए काफी मेहनत की है। वह आश्वस्त हैं और दिल्ली कैपिटल्स और भारत के लिए खेलना चाहते हैं। मैं बेहद खुश हूं कि वह वापस आ गया है और उम्मीद करता हूं कि वह इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेगा।”

उन्होंने आगे कहा, ”मैं विमेंस प्रीमियर लीग के पहले मैच के दौरान उससे (ऋषभ पंत) बेंगलुरू में मिला। वह वहां था। वह तैयारी कर रहा है और उम्मीद है आईपीएल 2024 में खेले। वह 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 में खेलने को लेकर काफी आश्वस्त दिखे। और यह दिल्ली और भारत के लिए अच्छी खबर है।”

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2016 से दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया है और 98 मैचों में 34.61 की औसत और 147 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 2,838 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम एक शतक और 15 अर्द्धशतक शामिल हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
PSL 2024 फिर चर्चा में…पाकिस्तान सुपर लीग में उड़ा टेक्नोलॉजी का मजाक

PSL 2024 फिर चर्चा में…पाकिस्तान सुपर लीग में उड़ा टेक्नोलॉजी का मजाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us