ध्रुव जुरेल ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के लिए सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात लिखी। जिसमें उन्होंने हेड कोच को महान व्यक्ति बताया है। इस दौरान जुरेल ने द्रविड़ के साथ एक पुरानी और हाल ही में रांची टेस्ट के बाद की तस्वीर शेयर की। जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला।
भारत के विकेटकीपिंग बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के लिए सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात लिखी। जिसमें उन्होंने हेड कोच को महान व्यक्ति बताया है। इस दौरान जुरेल ने द्रविड़ के साथ एक पुरानी और हाल ही में रांची टेस्ट के बाद की तस्वीर शेयर की। जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला। वह रांची टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के हीरो थे। उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था। टीम इंडिया 5 मैच की इस सीरीज में 3-1 की बढ़त बना चुकी है। सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाना है। धर्मशाला में पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले जुरेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर द्रविड़ के लिए एक नोट लिखा और उन्हें एक महान व्यक्ति बताया। द्रविड़ उनके अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता अभियान में मुख्य कोच थे, अब वह सीनियर राष्ट्रीय टीम में भी उनके कोच हैं।


