• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

दुबई में जीत के बाद संन्यास ले सकते हैं एंडी मरे, कहा- ‘कुछ महीनों में ले सकता हूं रिटायरमेंट’

sports_master by sports_master
February 28, 2024
in टेनिस
0
दुबई में जीत के बाद संन्यास ले सकते हैं एंडी मरे, कहा- ‘कुछ महीनों में ले सकता हूं रिटायरमेंट’

तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन एंडी मरे ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप के पहले दौर में सोमवार को तीन सेट में डेनिस शापोवालोव को हराने के बाद संकेत दिया कि उनके करियर के अब ‘कुछ अंतिम महीने’ बचे हैं। मरे ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करत हुए शापोवालोव को 4-6, 7-6 (5), 6-3 से हराकर हार्ड कोर्ट पर 500वीं जीत दर्ज की।

पहले दौर में जीत के बाद मरे ने कहा, ‘‘बेशक मुझे अब भी प्रतिस्पर्धा पेश करना पसंद है और अब भी खेल से प्यार करता हूं। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ युवा खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा करना और शरीर को फिट तथा तरोताजा रखना मुश्किल होता जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संभवत: मेरे पास काफी समय नहीं बचा है लेकिन इन अंतिम महीनों में मैं जितना संभव हो उतना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।’’मरे पहले भी संन्यास लेने पर विचार कर चुके हैं। शापोवालोव के खिलाफ जीत साल की उनकी सिर्फ दूसरी जीत है। मरे अगले दौर में उगो हम्बर्ट और गेल मोनफिल्स के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे। ओपन युग में मरे के अलावा रोजर फेडरर (783), नोवाक जोकोविच (700), आंद्रे अगासी (592) और रफेल नडाल (518) ने हार्ड कोर्ट पर 500 से अधिक जीत दर्ज की हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ICC Test Ranking: ध्रुव जुरेल और गिल-यशस्वी को बड़ा फायदा, रोहित-कोहली को घाटा

ICC Test Ranking: ध्रुव जुरेल और गिल-यशस्वी को बड़ा फायदा, रोहित-कोहली को घाटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us