टेबल टेनिस खिलाड़ियों दीया चितले और स्वस्तिका घोष को शीर्ष स्तर की ट्रेनिंग के लिए क्रमश: दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा करने की अनुमति दे दी है। दीया जहां शिन मिन सुंग के मार्गदर्शन में दक्षिण कोरिया के पाजू-सी में ट्रेनिंग करेंगी तो वहीं स्वस्तिका जापान के ओसाका में कियू जियान शिन से ट्रेनिंग लेंगी।
भारत के राइफल निशानेबाज रुद्राक्ष ‘इंटरनेशनल सेसन स्टार्ट फॉर शूटर्स (आईएसएएस 2024)’ प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने के लिए डोर्टमंड जाएंगे। एमओसी ने ‘डब्ल्यूटीटी फीडर प्रतियोगिताओं’ में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता के टेबल टेनिस खिलाड़ियों जी साथियान और मनिका बत्रा के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी। साथियान डब्ल्यूटीटी फीडर और डब्ल्यूटीटी फीडर दो प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए लेबनान के बेरूत जाएंगे जबकि मनिका डब्ल्यूटीटी सिंगापुर स्मैश में प्रतिस्पर्धा के लिए अपने कोच के साथ जाएंगी और फिर बेरूत में दो डब्ल्यूटीटी फीडर टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।


