• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत दुनिया की किसी भी पिच पर टेस्ट जीत सकता है, राजकोट की टर्निंग पिच पर इंग्लैंड को हराने के बाद रोहित शर्मा

sports_master by sports_master
February 19, 2024
in क्रिकेट
0
भारत दुनिया की किसी भी पिच पर टेस्ट जीत सकता है, राजकोट की टर्निंग पिच पर इंग्लैंड को हराने के बाद रोहित शर्मा

राजकोट। कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यहां सपाट पिच पर इंग्लैंड पर 434 रन की रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद कहा कि भारतीय टीम किसी भी पिच पर मैच जीतने की काबिलियत रखती है। भारत ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को जीत के लिए 557 रन का लक्ष्य देकर इंग्लैंड को महज 122 रन पर समेटकर पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बना ली। रोहित ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘हमने इस तरह के विकेट पर पहले भी काफी मैच जीते हैं। टर्निंग पिच जहां गेंद टर्न लेती है, हमारी मजबूत बनी हुई हैं। इससे हमें संतुलन मिलता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई वर्षों तक नतीजे दिये हैं और हम भविष्य में भी नतीजे हासिल करते रहेंगे। लेकिन हम कुछ निश्चित चीजों पर काबू नहीं रख सकते जैसे हम यह चर्चा नहीं करते कि हमें ‘रैंक टर्नर’ पिच चाहिए या नहीं। हम मैच से दो दिन पहले स्थल पर आते हैं और वैसे भी हम दो दिन में क्या ही कर सकते हैं? ’’ कप्तान ने कहा, ‘‘क्यूरेटर फैसला करते हैं और पिच तैयार करते हैं। हमारे पास किसी भी विकेट पर खेलने और मैच जीतने की ताकत है। हमने जब दक्षिण अफ्रीका में केपटाउट में मैच जीता था तो हर कोई जानता था कि वो कैसा विकेट था।’’

रोहित ने कहा कि भारतीय टीम ने सभी परिस्थितियों से निकलने का तरीका ढूंढ लिया है जो पहले तीन टेस्ट में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन टेस्ट में, अलग अलग तरह की चुनौतियां थीं। पहले टेस्ट में हैदराबाद में गेंद स्पिन कर रही थी और पिच धीमी थी। विशाखापत्तनम में गेंद नीची रह रही थी। जैसे मैच आगे बढ़ा विकेट धीमा हो गया। यहां पहले दिन यह अच्छी रही। ’’ रोहित ने कहा, ‘‘आज हमने देखा कि गेंद टर्न ले रही थी और यह धीमी थी। यह पिचों की प्रकृति में होता है, हमें भारत में इस तरह की पिचें मिलती हैं। लेकिन अगर हमें ‘रैंक टर्नर’ मिलती हैं तो हम उन पर भी खेलेंगे।’’ पहली पारी में शतक जड़ने वाले और 41 रन देकर पांच विकेट झटकने वाला स्पैल डालने वाले रविंद्र जडेजा (112 रन) के बारे में रोहित ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि वह परिस्थितियों को बखूबी समझता है। यहां यह उसका गृहनगर है तो वह हालात को बेहतर ढंग से समझता था। पिछले कुछ वर्षों में उसने भारत में और विदेश में हमारे लिए कुछ महत्वपूर्ण रन जुटाये हैं। वह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है और उसके बल्लेबाजी में आत्मविश्वास को देखते हुए हमने उसे पहली पारी में ऊपरी क्रम में भी भेजा था।’’ सरफराज खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उसने घरेलू क्रिकेट में काफी अनुभव हासिल किया है जिससे टीम प्रबंधन को उससे उसके पदार्पण से पहले किसी भी तरह की योजना की चर्चा करने की जरूरत नहीं पड़ी। रोहित ने कहा, ‘‘मैंने सरफराज को बल्लेबाजी करते हुए उतना नहीं देखा है। लेकिन उसने मुंबई के लिए मुश्किल परिस्थितियों में रन जुटाये हैं। वह रनों का भूखा है और पिछले चार-पांच वर्षों में वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन जुटा रहा है इसलिये वह अच्छा ही कर रहा है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Asian Track Cycling Championship का आयोजन 21 फरवरी से दिल्ली में

Asian Track Cycling Championship का आयोजन 21 फरवरी से दिल्ली में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us