• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सचिन और कप्तान उदय ने जड़े शतक, इंडिया ने सुपर 6 में नेपाल को 132 रन से दी शिकस्त

sports_master by sports_master
February 2, 2024
in क्रिकेट
0
सचिन और कप्तान उदय ने जड़े शतक, इंडिया ने सुपर 6 में नेपाल को 132 रन से दी शिकस्त

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 6 में इंडिया ने सचिन धास (Sachin Dhas) और कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) के शतकों की मदद से नेपाल को 132 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके बाद गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन में खेले गए इस मैच में इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 5 विकेट खोकर 297 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सचिन धास ने बनाये। उन्होंने 101 गेंद में 11 चौको और 3 छक्कों की मदद से 116 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान उदय ने 107 गेंद में  100 रन बनाये। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 215 (202) रन जोड़े। ये अंडर 19 वनडे में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। नेपाल की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट गुलसन झा लेने में कामयाब रहे। आकाश चंद को एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछे करते हुए नेपाल 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। नेपाल की तरफ से सबसे ज्यादा 33(53) रन कप्तान देव खनाल के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके जड़े। दुर्गेश गुप्ता 43 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा अर्जुन कुमाल ने 64 गेंद में 3 चौको की मदद से 26 रन का योगदान दिया। दीपक बोहरा ने 42 गेंद का सामना करते हुए 3 चौको की मदद से 22 रन बनाये। इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट सौम्य पांडे को मिले। अर्शिन कुलकर्णी के खाते में 2 विकेट गए। एक-एक विकेट मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी और आराध्या शुक्ला लेने में सफल रहे।

इंडिया अंडर 19 की प्लेइंग इलेवन: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धास, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे, आराध्या शुक्ला।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-ए 192 रन पर सिमटा

तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में भारत-ए 192 रन पर सिमटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us