• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारतीय टीम पाकिस्तान में 60 साल बाद खेलेगी Davis Cup, सरकार ने दी मंजूरी

sports_master by sports_master
January 28, 2024
in टेनिस
0
भारतीय टीम पाकिस्तान में 60 साल बाद खेलेगी Davis Cup, सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली (New Delhi)। भारत (India) की डेविस कप टीम (Davis Cup team) पाकिस्तान की यात्रा (Pakistan tour) करने जा रही है. भारत सरकार (Indian government) ने अपनी डेविस कप टीम (Davis Cup team) को पाकिस्तान (Pakistan) जाने की मंजूरी दे दी है. लगभग 60 साल बाद भारतीय टीम डेविस कप मैच के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने जा रही है. पाकिस्तान उच्चायोग ने भारतीय डेविस कप टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए वीजा भी जारी कर दिया है. भारत-पाकिस्तान के बीच डेविस कप में वर्ल्ड ग्रुप-1 मैच 3 और 4 फरवरी को इस्लामाबाद में निर्धारित है।

ITF ने इस अनुरोध को किया था खारिज
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) ने इस मैच को किसी तीसरे देश में स्थानांतरित करने के अनुरोध को खारिज कर दिया था. इसके बाद अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) ने सरकार से अपनी टीम को पाकिस्तान की यात्रा करने देने की मंजूरी मांगी थी. अगर भारतीय टीम दौर पर नहीं जाती तो अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ पाकिस्तान को वॉकओवर दे सकता था।

भारतीय डेविस कप टीम ने आखिरी बार 1964 में पाकिस्तान की यात्रा की थी. तब उसने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया था. साल 2019 में दोनों टीमों का डेविस कप मुकाबला कजाकिस्तान में स्थानांतरित कर दिया गया था. तब एआईटीए ने राजनीतिक तनाव का हवाला देते हुए आईटीएफ से फेरबदल करने की गुजारिश की थी. उस समय एआईटीए का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया था. भारतीय टीम रविवार को पाकिस्तान रवाना हो सकती है।

सुमित नागल ने नाम ले लिया था वापस
ऐसी संभावना है कि रामकुमार रामनाथन और एन श्रीराम बालाजी एकल मुकाबले खेलेंगे. सुमित नागल और शशिकुमार मुकुंद ने डेविस कप मुकाबले में भाग नहीं लेने का फैसला किया था. बालाजी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा ‘युगल से एकल में उतरते समय चुनौती बैकहैंड क्रॉसकोर्ट से बचने की होती है. ग्रासकोर्ट मुझे रास आता है और जब मैं एकल खेलता था तो सर्व और वॉली पर ही फोकस रहता था।’

डबल्स मुकाबले में युकी भांबरी का खेलना तय है. युकी के साथ निकी पुनाचा या साकेत माइनेनी को उतारा जा सकता है. रोहन बोपन्ना डेविस कप से संन्यास ले चुके हैं और वह इस दौरे का पार्ट नहीं होंगे. बोपन्ना ने चंद घंटे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में पुरुष डबल्स खिताब जीता है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जैनिक सिनर ने ऑस्ट्रेलिया ओपन जीता:डेनियल मेदवेदेव को पांच सेटों में हराया, पहला ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया

जैनिक सिनर ने ऑस्ट्रेलिया ओपन जीता:डेनियल मेदवेदेव को पांच सेटों में हराया, पहला ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us