नईदिल्ली। जीतने का सिलसिला जारी रखते हुए भारत के तीन शटलर योनेक्स सनराइज इंडियन ओपन बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। ये हैं -सात्विक साईंराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी एवं एच एस प्रणोय।
इंदिरा गांधी इंद्रप्रस्थ खेल परिसर के के डी जाधव इनडोर स्टेडियम में हो रही 8,50,000 डालर इनामी राशि की इस स्पर्धा में 19 जनवरी 2024 को रात 10.56 बजे सम्पन्न हुए पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल मैच में दूसरे क्रम के सात्विक साईंराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने विश्व उपविजेता, पांचवें क्रम के डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रास्मुसेन को 35 मिनट में 21-7,21-10 से हराकर चकित किया,
आठवें क्रम के एच एस प्रणोय ने विश्व नंबर 28 ताईपेई के वांग त्झु वेई को एक घंटे 17 मिनट के जोरदार संघर्ष में 21-11 ,17-21, 21-18 से हराया,
विश्व नंबर 18 हांगकांग के ली चेयुक यियु ने चौथे क्रम के इंडोनेशिया के एंथोनी सिनुसुका जिंटिंग को 21-17, 18-21, 21-13 से एक घंटे 5 मिनट में हराकर दूसरा उलटफेर किया, ली ने किदांबी श्रीकांत को हराने के बाद विश्व विजेता थाईलैंड के कुन्लावुत वितिद्सर्न को भी हराकर उलटफेर किया था,


