• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के 5वें दिन बड़ा उलटफेर:5वीं सीड पेगुला को वर्ल्ड नंबर-51 बुरेल ने हराया; सुमित हारकर बाहर

sports_master by sports_master
January 18, 2024
in टेनिस
0
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के 5वें दिन बड़ा उलटफेर:5वीं सीड पेगुला को वर्ल्ड नंबर-51 बुरेल ने हराया; सुमित हारकर बाहर

मेलबोर्न।साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के 5वें दिन भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 5वीं सीड जेसिका पेगुला दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं। उन्हें फ्रांस की 22 साल की क्लारा बुरेल ने हराया।

वहीं दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव मेंस सिंगल्स में गुरुवार को रोमांचक जीत के साथ तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। वर्ल्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वातेक भी जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गई हैं।

ग्रैंड स्लैम के 5वें दिन गुरुवार को पेगुला को फ्रांस की बुरेल से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। बुरेल ने पेगुला को 6-4, 6-2 से हराया। वर्ल्ड की 51वीं रैंक की खिलाड़ी बुरेल ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करते हुए में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में एंट्री की।

बुरेल पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंची हैं।
बुरेल पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंची हैं।

ज्वेरेव की क्लेन के खिलाफ रोमांचक जीत
जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी ज्वेरेव ने दूसरे राउंड के मैच में स्लोवाकिया के क्वालिफायर लुकास क्लेन को पांच सेटों में हराया। मार्गरेट कोर्ट एरेना में साढ़े चार घंटे तक चले मैच में छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ज्वेरेव ने 163वीं रैंक वाले प्लेयर लुकास को 7-5, 3-6, 4-6, 7-6, 7-6 से हराया।

लुकास के करियर का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम था, उनके पास कोई कोच भी नहीं है। इससे पहले ज्वेरेव ने अपने 2024 ऑस्ट्रेलियन ओपन अभियान की शुरुआत हमवतन डोमिनिक कोएफर को हराकर की थी।

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने लुकास क्लेन को 7-5, 3-6, 4-6, 7-6, 7-6 से हराया।
एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने लुकास क्लेन को 7-5, 3-6, 4-6, 7-6, 7-6 से हराया।

चीन के जुनचेंग ने सुमित हराया
भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल गुरुवार को हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दूसरे राउंड में सुमित को चीन के शांग जुनचेंग के खिलाफ 6-2, 3-6, 5-7, 4-6 से हार का सामना करना पड़। दोनों खिलाड़ियों के बीच मेंस सिंगल्स का यह मुकाबला 2 घंटे और 50 मिनट तक चला।

साल का पहला ग्रैंड स्लैम है ऑस्ट्रेलिया ओपन
टेनिस में 4 ग्रैंड स्लैम होते हैं। चारों हर साल आयोजित होते हैं, इसकी शुरुआत जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से होती है। मई और जून में फ्रेंच ओपन होता है। जुलाई में विम्बलडन और अगस्त-सितंबर में US ओपन होता है। US ओपन साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम होता है।

481.2 करोड़ है प्राइज मनी
इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन की कुल प्राइज मनी 481.2 करोड़ रुपए है। पिछले साल के मुकाबले इस साल प्राइज मनी में 13 फीसदी का इजाफा हुआ। मेंस और विमेंस सिंगल्स के विनर को करीब 17.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। टूर्नामेंट में सभी कैटेगरी के लिए हर स्टेज पर अलग-अलग प्राइज मनी है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Olympic Games 2036: भारत के ओलंपिक मेजबान बनने की राह आसान, मैक्सिको ने वापस लिया नाम; अब ये चार बड़े दावेदार

Olympic Games 2036: भारत के ओलंपिक मेजबान बनने की राह आसान, मैक्सिको ने वापस लिया नाम; अब ये चार बड़े दावेदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us