• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Bhopal: भोपाल में संस्कृति बचाओ संदेश से धोती-कुर्ता पहन हो रहा क्रिकेट टूर्नामेंट, कॉमेंट्री भी संस्कृत में

sports_master by sports_master
January 6, 2024
in क्रिकेट
0
Bhopal: भोपाल में संस्कृति बचाओ संदेश से धोती-कुर्ता पहन हो रहा क्रिकेट टूर्नामेंट, कॉमेंट्री भी संस्कृत में

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Capital Bhopal)में हर साल की तरह इस साल भी संस्कृति बचाओ मंच(Save Culture Forum) के तत्वावधान में राजधानी भेापाल में अनूठी क्रिकेट प्रतियोगिता (cricket competition)का आयोजन कराया जा रहा है. आज से शुरू हुई यह क्रिकेट प्रतियोगिता 8 जनवरी तक चलेगी. इस प्रतियोगिता में वैदिक ब्राह्मण धोती-कुर्ता पहनकर क्रिकेट खेल रहे हैं. खास बात यह है कि प्रतियोगिता की कामेंट्री भी संस्कृत भाषा में ही की जा रही है. आयोजन समिति जीतने वाली टीम को रामलला दर्शन करने के लिए अयोध्या भेजेगी.

संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महर्षि मैत्री मैच टूर्नामेंट का आयोजन अंकुर खेल मैदान किया जा रहा है. प्रतियोगिता में 12 टीम भाग ले रही है. प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया गया. इसमें प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, मैन ऑफ द मैच दिया जाएगा.

अयोध्या जाएगी विजेता टीम

चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि महर्षि मैत्री कप टूर्नामेंट जो भी टीम जीतेगी उसे संस्कृति बचाओ मंच अयोध्या दर्शन कराएगी. यह आयोजन भारतीय संस्कृति संस्कार सभ्यता और संस्कृत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है. आयोजन समिति के अभिषेक शास्त्री, अंकुर शास्त्री एवं अवनीश त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में संस्कृत भाषा में ही कामेंट्री बोली जा रही है. सभी खिलाड़ी धोती कुर्ता में क्रिकेट के मैदान में क्रिकेट को खेल रहे हैं.

प्रतियोगिता की हो रही सराहना

आयोजन समिति के अभिषेक शास्त्री ने बताया कि पिछले वर्षों में इस प्रतियोगिता को बहुत सराहा गया था और इसको देखकर कई जगह यह आयोजन हुआ था. सभी वैदिक विद्यालयों की मांग पर इस वर्ष भी हमने यह आयोजन किया है. संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि आगामी वर्ष में इसको हम प्रदेश स्तर पर ले जाने का प्रयास करेंगे.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सुनील गावस्कर ने रोहित-विराट की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात, फील्डिंग को लेकर दिया ये बयान

सुनील गावस्कर ने रोहित-विराट की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात, फील्डिंग को लेकर दिया ये बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us