• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 16, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पृथ्वी शॉ को मुंबई रणजी टीम में जगह नहीं:एसोसिएशन ने शुरुआती दो मैचों के लिए स्क्वॉड जारी किया, अजिंक्य रहाणे होंगे कप्तान

sports_master by sports_master
January 1, 2024
in क्रिकेट
0
पृथ्वी शॉ को मुंबई रणजी टीम में जगह नहीं:एसोसिएशन ने शुरुआती दो मैचों के लिए स्क्वॉड जारी किया, अजिंक्य रहाणे होंगे कप्तान

मुंबई|मुंबई ने आगामी रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के पहले दो मैचों के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड जारी किया है। इसमें भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को जगह नहीं मिली है।अजिंक्य रहाणे लगातार दूसरे सीजन में टीम की कप्तानी करेंगे। 2023 में मुंबई टीम एलीट ग्रुप बी में चौथे स्थान पर रही थी और नॉकआउट के लिए क्वालिफाई करने में असफल रही थी।

मुंबई 5 जनवरी को बिहार के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, इसके बाद 12 से 15 जनवरी तक आंध्र प्रदेश से उसका मुकाबला होगा।

इंग्लैंड में चोटिल हुए थे शॉ
पिछले साल शॉ काउंटी क्रिकेट टीम नॉर्थहैंप्टनशायर का हिस्सा बने थे। सितंबर में दुरहम के खिलाफ एक मुकाबले में उन्हें घुटने में चोट आ गई थी। वे तब 3 महीने के रिकवरी ब्रेक पर थे। हांलाकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शॉ के स्क्वॉड में नहीं होने पर कुछ नहीं कहा है। शॉ ने मुंबई के लिए 44 रणजी मैचों में 12 शतकों के साथ 3802 रन बनाए हैं।

पृथ्वी शॉ ने वन-डे कप में समरसेट के खिलाफ 244 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी।
पृथ्वी शॉ ने वन-डे कप में समरसेट के खिलाफ 244 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी।

अथर्व अंकोलेकर को पहली बार मौका
23 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर अथर्व अंकोलेकर पहली बार टीम में शामिल हुए है। 2020 में अथर्व भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। रविवार 31 दिसंबर को अंकोलेकर ने पुलिस जिमखाना में आयोजित पुलिस शील्ड फाइनल में न्यू हिंद स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ विक्ट्री क्रिकेट क्लब के लिए 70 रन बनाने के साथ ही 5 विकेट भी लिए।

अथर्व को 8 लिस्ट ए मैच और 12 टी-20 मैचों का अनुभव है।
अथर्व को 8 लिस्ट ए मैच और 12 टी-20 मैचों का अनुभव है।

जायसवाल और सूर्या भी स्क्वॉड में नहीं
शॉ के अलावा इस सीजन के शुरुआती गेम्स में यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव भी टीम का हिस्सा नहीं है। हांलाकि, दोनों प्लेयर्स नेशनल टीम के रेग्यूलर प्लेयर्स बन चुके है।

मुंबई रणजी की सबसे सफल टीम लेकिन 2015-16 से खिताब नहीं जीता
मुंबई रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल टीम है। उन्होंने 88 सीजन में 39 बार ट्रॉफी जीती है जो कि 44.3 फीसदी है। इसके बाद दूसरी सबसे सफल टीम कर्नाटक है जिसने 8 बार खिताब जीता है। हालांकि, मुंबई ने 2015-16 सीजन के बाद से एक भी खिताब नहीं जीता है। तब से मुंबई ने 2 बार फाइनल खेला, जिसमे उसे जीत नहीं मिली। पिछला (2022-23) सीजन सौराष्ट्र ने जीता था।

मुंबई टीम का पहले दो रणजी मैचों के लिए स्क्वॉड- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जय बिस्टा, भूपेन लालवानी, हार्दिक तमोरे, सरफराज खान, शिवम दुबे, सुवेद पारकर, प्रसाद पवार, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, धवल कुलकर्णी, रॉयस्टन डायस और अथर्व अंकोलेकर।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
WFI: संजय सिंह की अध्यक्षता वाले कुश्ती संघ की बहाली मुश्किल, जानें अब क्या है खेल मंत्रालय का प्लान

WFI: संजय सिंह की अध्यक्षता वाले कुश्ती संघ की बहाली मुश्किल, जानें अब क्या है खेल मंत्रालय का प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us