• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 15, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बुमराह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, केपटाउन में 3 विकेट झटकते ही रच देंगे इतिहास

sports_master by sports_master
January 1, 2024
in क्रिकेट
0
बुमराह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, केपटाउन में 3 विकेट झटकते ही रच देंगे इतिहास

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। ये मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है। टीम इंडिया को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में उसे सीरीज को बराबरी पर खत्म करने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। वहीं, ये मैच भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए काफी खास रहने वाला है। वह इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह के लिए केपटाउन का न्यूलैंड्स मैदान काफी खास है। उन्हें अपने टेस्ट करियर का पहला मैच इसी मैदान पर खेला था। अब वह इस मैदान पर भारत के सबसे सफल गेंदबाज बनने से केवल तीन विकेट दूरे हैं। वह अगर दूसरे टेस्ट में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह न्यूलैंड्स मैदान पर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर भारत के सबसे सफल गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं। उन्होंने 2 मैचों में सबसे ज्यादा 12 विकेट हासिल किए थे। वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अनिल कुंबले हैं। अनिल कुंबले ने इस मैदान पर 3 मैच में 11 विकेट लिए थे। दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह ने इस मैदान पर अभी तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 10 विकेट अपने नाम किए हैं। बुमराह न्यूलैंड्स स्टेडियम में एक बार पारी में 5 विकेट हासिल करने का कारनामा भी कर चुके हैं।

साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही उसे अपने नाम कर लिया था। भारत को साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में एक पारी और 32 रनों से मात दी थी। दूसरी ओर केपटाउन में टीम इंडिया ने इस मैदान पर अभी तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें से भारतीय टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। ऐसे में इस बार टीम इंडिया केपटाउन टेस्ट जीतने में कामयाब रहती है तो इस मैदान पर टेस्ट में ये भारत की पहली जीत होगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Virat Kohli के निशाने पर गावस्कर, जो रूट तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड; जनवरी 2024 है बेहद खास

Virat Kohli के निशाने पर गावस्कर, जो रूट तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड; जनवरी 2024 है बेहद खास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us