• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 15, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने भारत को 3 रन से हराया:लीचफिल्ड और पेरी के अर्धशतक

sports_master by sports_master
December 30, 2023
in क्रिकेट
0
ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने भारत को 3 रन से हराया:लीचफिल्ड और पेरी के अर्धशतक

मुंबई|ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने दूसरे वनडे मैच में भारत को 3 रन से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 258 रन बनाए। जवाब नें भारतीय टीम 50 ओवर में 8 विकेट खो कर 255 रन ही बना सकी।

फीब लीचफिल्ड (63), एलिस पेरी (50) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, एनाबेल सदरलैंड को 3 विकेट मिले। भारत से दीप्ती शर्मा ने 5 विकेट लिए और ऋचा घोष 96 रन बना कर शतक चूक गई।

सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में 2 जनवरी को होगा। इसके बाद दोनों टीम 3 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत मजबूत, मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया
ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत कप्तान एलिसा हीली और फीब लीचफिल्ड ने की। हीली 13 रन बना कर पवेलियन लौटी, वे पूजा वस्त्राकर का शिकार बनी। तीसरे नंबर पर एलिस पेरी आई और फीब के साथ पारी को संभाला। दोनों बैटर्स के बीच 77 रन की साझेदारी हुई। 24वें ओवर में दीप्ती शर्मा ने पेरी का विकेट ले कर इस साझेदारी को तोड़ा। पेरी 50 रन बना कर पवेलियन लौटीं।

तीसरा विकेट बेथ मूनी के रूप में गिरा, वे 10 रन बना कर आउट हुई। फीब 98 बॉल में 63 रन बना कर आउट हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया कोई भी बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहा।

ताहलिया मैक्ग्रा 24 रन, एश्ले गार्डनर 2 रन, एनाबेल सदरलैंड 23 रन और जॉर्जिया वेयरहम 22 रन बना कर पवेलियन लौटी। एलाना किंग ने आखिर में कुछ शॉट्स खेले और 17 बॉल में 28 रन बनाए। किम गार्थ 11 रन बना कर उनके साथ नाबाद रहीं।

ऋचा-जेमिमा की पार्टनरशिप काम नहीं आई
भारतीय पारी की शुरुआत ठीकर रही। यास्तिका भाटिया और स्मृती मंधाना ने पारी की शुरुआत की। भाटिया 14 और मंधाना ने 34 रन बनाए। तीसरे नंबर पर ऋचा घोष और चौथे नंबर पर आई जेमिमा रोड्रिग्ज ने टीम को मजबूती दी। दोनों के बीच 88 रन की साझेदारी हुई। जेमिमा 44 रन बना कर आउट हुई और यहां से भारत की पारी लड़खड़ा गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 5 रन बना कर पवेलियन लौटी। यहां से दीप्ती शर्मा ने ऋचा का साथ दिया और साथ 47 रन जोड़े। यह पार्टनरशिप चल नहीं पाई और घोष 96 रन बना कर पवेलियन लौट गई। टीम के लिए यहां से चेज मुश्किल बनता चला गया। अमनजोत कौर भी 4 रन बना कर आउट हो गई। पूजा वस्त्राकर 8 और कन्कशन सब बनकर आई हरलीन देओल 1 रन बना कर आउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड को 3 विकेट मिले। जॉर्जिया वेयरहम को 2 विकेट हासिल हुए। वहीं, एलाना किंग, एश्ले गार्डनर और किम गार्थ को 1-1 सफलता मिली।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
AFC फुटबॉल एशियन कप के लिए भारत का स्क्वाड जारी:छेत्री, झिंगन और संधु के साथ उतरेगी टीम

AFC फुटबॉल एशियन कप के लिए भारत का स्क्वाड जारी:छेत्री, झिंगन और संधु के साथ उतरेगी टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us