• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

प्रियंका गांधी बोलीं- कुश्ती संघ को भंग नहीं किया:कहा- सिर्फ फेडरेशन की गतिविधियों को रोका है

sports_master by sports_master
December 25, 2023
in विविध
0
प्रियंका गांधी बोलीं- कुश्ती संघ को भंग नहीं किया:कहा- सिर्फ फेडरेशन की गतिविधियों को रोका है

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की नई बॉडी को सस्पेंड करने के फैसले को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कुश्ती संघ को भंग करने की झूठी खबर फैला रही है। कुश्ती संघ को भंग नहीं किया गया है, सिर्फ उसकी गतिविधियों को रोका गया है ताकि भ्रम फैलाकर आरोपी को बचाया जा सके। एक पीड़ित महिला की आवाज दबाने के लिए इस स्तर पर जाना पड़ रहा है?

पिछले 11 महीनों से विवादों में घिरी रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) की नई बॉडी को खेल मंत्रालय ने बीते रविवार यानी 24 दिसंबर को सस्पेंड किया है। खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) से रेसलिंग फेडरेशन के मामलों के मैनेजमेंट के लिए एडहॉक कमेटी बनाने को कहा है।

पीड़िताओं को प्रताड़ित और आरोपी को पुरस्कृत किया
प्रियंका गांधी ने कहा कि देश को गौरवान्वित करने वाली नामचीन खिलाड़ियों ने भाजपा सांसद पर यौन शोषण का आरोप लगाया तो सरकार आरोपी के साथ खड़ी हो गई। पीड़िताओं को प्रताड़ित और आरोपी को पुरस्कृत किया। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। महिला पहलवानों से आंदोलन वापस लेने की एवज में दिए गए आश्वासन को गृहमंत्री भूल गए।

खिलाड़ी पुरस्कार वापस करने लगे तो सरकार ने अफवाह फैलाई
अहंकार की पराकाष्ठा यह कि जिस भाजपा सांसद पर महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण का आरोप हैं, उसने खुद ये भी फैसला करवा लिया कि अगला नेशनल गेम उसी के जिले में, उसी के कॉलेज ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस अंधेरगर्दी और अन्याय से हारकर ओलिंपिक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती ही छोड़ दी, खिलाड़ी अपने पुरस्कार वापस करने लगे तो सरकार अफवाह फैला रही है।

 बृजभूषण के करीबी बने थे WFI अध्यक्ष
21 दिसंबर को ही WFI के चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह नए प्रेसिडेंट बने थे। संजय सिंह चुनाव में कॉमनवेल्थ चैंपियन अनीता सिंह श्योराण को हराकर नए अध्यक्ष बने थे। संजय की जीत के बाद बृजभूषण के बेटे ने कहा था कि हमारा दबदबा पहले था और आगे भी रहेगा।

साक्षी मलिक ने छोड़ी थी कुश्ती, बजरंग ने लौटाया पद्मश्री
बृजभूषण के करीबी की जीत के विरोध में ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया था। पहलवान बजरंग पूनिया ने भी पद्मश्री लौटा दिया था। इसके साथ गूंगा पहलवान ने भी पद्मश्री लौटाने की घोषणा कर दी थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
बजरंग पूनिया के बाद गूंगा पहलवान का ऐलान:बोले- अभी सीने से नहीं लगाऊंगा पद्मश्री; अनीता श्योराण बोलीं- नए सिरे से निष्पक्ष हों चुनाव

बजरंग पूनिया के बाद गूंगा पहलवान का ऐलान:बोले- अभी सीने से नहीं लगाऊंगा पद्मश्री; अनीता श्योराण बोलीं- नए सिरे से निष्पक्ष हों चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us