• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विमेंस क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की पहली टेस्ट जीत:8 विकेट से हराया; 7 विकेट लेने वाली स्नेह राणा प्लेयर ऑफ द मैच

sports_master by sports_master
December 24, 2023
in क्रिकेट
0
विमेंस क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की पहली टेस्ट जीत:8 विकेट से हराया; 7 विकेट लेने वाली स्नेह राणा प्लेयर ऑफ द मैच

भारतीय विमेंस टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया। विमेंस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली टेस्ट जीत है। भारत में इस बार दोनों टीमों के बीच इकलौता टेस्ट खेला गया था।

मैच के चौथे और आखिरी दिन रविवार 24 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए महज 75 रन का टारगेट मिला। इसे भारत ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। स्नेह राणा प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलियाई विमेंस टीमों के बीच पांच टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसमें तीन ऑस्ट्रेलिया जीता। दो ड्रॉ रहे थे।

पहली पारी में भारत ने 406 रन बनाए थे
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने 219 रन बनाए, फिर भारत ने पहली पारी में 406 रन बनाए। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को 187 रन की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 261 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत को जीत के लिए 75 रन का टारगेट मिला। इस टारगेट को भारत दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर दिया।

दूसरी पारी में जेमिमा रोड्रिग्स 12 और स्मृति मंधाना 38 रन बनाकर नाबाद रहीं।
दूसरी पारी में जेमिमा रोड्रिग्स 12 और स्मृति मंधाना 38 रन बनाकर नाबाद रहीं।

स्नेह राणा ने दोनों पारी मिलाकर 7 विकेट लिए
स्नेह राणा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। राणा ने दोनों पारियों को मिलाकर 7 विकेट लिए। स्नेह ने पहली पारी में 22.4 ओवर में 56 रन देकर 2.47 की इकोनॉमी रेट से 3 विकेट लिए। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 22 ओवर में 63 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में राजेश्वरी गायकवाड और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2-2 विकेट लिए।

स्नेह राणा (दाएं बिना कैप के) ने दोनों पारियों को मिलाकर 7 विकेट लिए।
स्नेह राणा (दाएं बिना कैप के) ने दोनों पारियों को मिलाकर 7 विकेट लिए।

भारतीय टीम की इंग्लैंड पर जीत
इससे पहले, मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 14 से 17 दिसंबर के बीच खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में भारतीय विमेंस टीम ने इंग्लैंड को 347 रन से हराया था। महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत थी।

इससे पहले श्रीलंका की महिला टीम ने पाकिस्तान को 1998 में 309 रन से हराया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने 1972 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 188 रन से जीत हासिल की थी।

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 219 पर ऑलआउट किया
विमेंस टीम इंडिया ने एकमात्र टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत शुरुआत की है। टीम ने गुरुवार, 21 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 4 दिन के मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को 219 रन पर ऑल आउट कर दिया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
बृजभूषण बोले- मेरा रेसलिंग फेडरेशन से कोई लेना-देना नहीं:नड्डा से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की; कहा- पहलवानों का नुकसान नहीं होना चाहिए

बृजभूषण बोले- मेरा रेसलिंग फेडरेशन से कोई लेना-देना नहीं:नड्डा से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की; कहा- पहलवानों का नुकसान नहीं होना चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us