• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे से अचानक लौटे भारत, ये है वजह

sports_master by sports_master
December 22, 2023
in क्रिकेट
0
विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे से अचानक लौटे भारत, ये है वजह

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से जोहान्सबर्ग में होने वाला है लेकिन उससे पहले ही विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि विराट कोहली साउथ अफ्रीका से अचानक भारत लौटे हैं. विराट की वापसी की वजह फैमिली इमरजेंसी बताई जा रही है. अबतक कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है कि आखिर विराट को अचानक क्यों मुंबई लौटना पड़ा. बता दें विराट कोहली 3 दिन पहले मुंबई लौटे हैं और वो टीम इंडिया के इंट्रा-स्क्वाड में भी हिस्सा नहीं ले पाए.

बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक विराट कोहली के मामले में घबराने की बात नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो विराट कोहली साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं, वो दोनों मैच खेलेंगे. विराट कोहली के शुक्रवार को साउथ अफ्रीका पहुंचने की बात कही जा रही है. हालांकि फैमिली इमरजेंसी की वजह से विराट कोहली की तैयारियां बाधित जरूर हुई हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का सबसे अहम रोल रहेगा. साउथ अफ्रीका में कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है ऐसे में विराट पर बल्लेबाजी की ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी. विराट ने साउथ अफ्रीका में 51 से ज्यादा की औसत से 719 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, अगर विराट का बल्ला चला और गेंदबाजों का साथ मिला तो इस बार ये कारनामा किया जा सकता है.

विराट कोहली तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेल सकते हैं लेकिन टीम इंडिया का एक खिलाड़ी सीरीज से बाहर हो गया है. ऋतुराज गायकवाड़ उंगली में चोट की वजह से टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं. गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में चोट लगी थी. वो तीसरे वनडे में नहीं खेल पाए थे. ऋतुराज की जगह किस खिलाड़ी को टेस्ट स्क्वाड में मौका मिलेगा ये अबतक साफ नहीं हुआ है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक सरफराज खान और अभिमन्यु ईश्वरन में से किसी को टीम में शामिल किया जा सकता है.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पैट कमिंस ने IPL में रचा इतिहास, SRH ने 20.50 करोड़ में खरीदा; सबसे महंगे खिलाड़ी बने

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को खरीदने के लिए क्यों लुटाए 20.5 करोड़? अनिल कुंबले ने बताई वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us