इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन दुबई में जारी है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 20.50 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए। वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ को 11.50 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र महज 1.80 करोड़ में बिक गए। वहीं श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा भी 1.50 करोड़ में ही हैदराबाद का हिस्सा बन गए।
अल्जारी जोसेफ के लिए लखनऊ-बेंगलुरु में बिडिंग वॉर
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में बिडिंग वॉर हुआ। एक करोड़ रुपए से शुरू हुई उनकी बोली 10 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई। उन्हें 11.50 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया।
सेट-4 में चेतन साकरिया को 50 लाख रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
सेट-3 में 2 ही प्लेयर्स बिके
विकेटकीपर के सेट-3 में 5 प्लेयर्स के नाम आए, लेकिन 2 को ही खरीदार मिला। ट्रिस्टन स्टब्स को 50 लाख रुपए में दिल्ली ने खरीदा। वहीं केएस भरत को भी 50 लाख रुपए में ही कोलकाता ने खरीदा। फिल सॉल्ट, जोश इंग्लिस और कुसल मेंडिस अनसोल्ड रहे।
कमिंस के लिए भिड़ गए थे बेंगलुरु-हैदराबाद
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस में बिडिंग वॉर शुरू हुआ। 2 करोड़ की बेस प्राइस से मुंबई ने शुरुआत की, उन्होंने 5 करोड़ तक बोली लगाई। यहां से बेंगलुरु और चेन्नई में बिडिंग वॉर हुआ। दोनों ही टीमों को कप्तान की जरूरत है। चेन्नई ने 10 करोड़ तक बोली लगाई। बेंगलुरु और हैदराबाद ने 20 करोड़ तक बोली लगाई। हैदराबाद ने आखिरी में 20.50 करोड़ रुपए में उन्हें खरीदा।
मिचेल के लिए पंजाब-चेन्नई में बिडिंग वॉर
न्यूजीलैंड के बैटिंग ऑलराउंडर डेरिल मिचेल के लिए पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स में बिडिंग वॉर हुआ। 12 से 13.75 करोड़ रुपए तक दोनों टीमों ने बोली लगाई। आखिर में चेन्नई ने ही मिचेल को 14 करोड़ रुपए में खरीद लिया।

हर्षल सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी
स्लोअर बॉल स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल के लिए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स में बिडिंग वॉर हुआ। 10.75 करोड़ रुपए तक गुजरात ने बोली लगाई, उनके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स भी आ गया। पंजाब फिर भी आखिर तक टिका रहा और हर्षल को 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा। वह इस ऑक्शन के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने।

कूट्जी मुंबई, वोक्स पंजाब से खेलेंगे
सेट-2 में 9 ऑलराउंडर्स पर बोली लगी, सभी खरीद लिए गए। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सबसे महंगे रहे, उन्हें 20.50 करोड़ रुपए में हैदराबाद ने खरीदा। चेन्नई ने 14 करोड़ रुपए में डेरिल मिचेल को शामिल किया, वहीं हर्षल पटेल 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब का हिस्सा बने। इस सेट के आखिर में जेराल्ड कूट्जी 5 करोड़ में मुंबई और क्रिस वोक्स 4.20 करोड़ रुपए में पंजाब का हिस्सा बने।
शार्दूल CSK में शामिल
50 लाख रुपए की बेस प्राइस वले रचिन रवींद्र 1.80 करोड़ रुपए में ही चेन्नई में शामिल हो गए। उनके लिए दिल्ली ने भी बोली लगाई थी। चेन्नई ने सेट-2 में शार्दूल ठाकुर को भी 4 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके लिए हैदराबाद ने भी बोली लगाई थी।
हसरंगा बेस प्राइस में ही बिक गए
सेट-2 में श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा की खरीदी ने सभी को चौंका दिया। उन्हें 1.50 करोड़ रुपए की बेस प्राइस में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया। अजमतुल्लाह ओमरजई को 50 लाख रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को 1.80 करोड़ रुपए में ही चेन्नई ने शामिल कर लिया।
सेट-1 में 4 प्लेयर्स अनसोल्ड रहे
सेट-1 में 3 ही प्लेयर्स बिके, जबकि 4 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। करुण नायर, स्टीव स्मिथ, राइली रुसो और मनीष पांडे को खरीदार नहीं मिला।
रोवमन पॉवेल ₹7.40 करोड़ में बिके
वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान रोवमन पॉवेल की बोली 7 करोड़ रुपए के पार पहुंची। ऑक्शन में सबसे पहले उन्हीं का नाम आया। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपए थी और उनके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने बिडिंग वॉर हुआ। उन्हें राजस्थान ने 7.40 करोड़ रुपए में खरीदा।
वर्ल्ड कप स्टार ट्रैविस हेड 6.80 करोड़ में हैदराबाद के हुए
ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप में हीरो रहे ट्रैविस हेड को 6.80 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। उनके लिए चेन्नई ने भी बोली लगाई। हेड की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। हेड ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फिफ्टी और फाइनल में भारत के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी।
हैरी ब्रूक 4 करोड़ में दिल्ली के हुए, रुसो अनसोल्ड
इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर बैटर हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनके लिए राजस्थान ने भी बोली लगाई थी। सेट-1 में साउथ अफ्रीका के राइली रुसो अनसोल्ड रहे।
किस बेस प्राइस में कितने खिलाड़ी?
2 करोड़ ऑक्शन का सबसे बड़ी बेस प्राइस है, इसमें 23 प्लेयर्स हैं। 1.50 करोड़ की बेस प्राइस में 13 और एक करोड़ में 14 प्लेयर्स के नाम हैं। 75 लाख की बेस प्राइस में 11 प्लेयर्स हैं। इनके अलावा 206 प्लेयर्स की बेस प्राइस 20 लाख, 6 प्लेयर्स की 30 लाख, 4 प्लेयर्स की 40 लाख और 56 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए हैं।


