स्पोर्ट्स डेस्क |फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट UEFA चैंपियंस लीग के राउंड ऑफ-16 के ड्रॉ जारी हो गए हैं। ड्रॉ स्विट्जरलैंड के शहर न्योन में स्थित UEFA के हेडक्वार्टर्स में सोमवार को हुए।राउंड ऑफ 16 में ग्रुप स्टेज के 8 ग्रुप की टॉप-2 टीमें शामिल हैं। इन टीमों के बीच कुल 16 नॉकआउट मुकाबले होंगे। मुकाबले 13 फरवरी और 5 मार्च को खेले जाएंगे। सभी टीमों का पहला लेग 13 फरवरी को खेला जाएगा। जबकि दूसरा लेग यानी निर्णायक मकाबले 5 मार्च को खेले जाएंगे।
इस साल के ड्रॉ में मैनचेस्टर सिटी और आर्सनल को आसान ड्रॉ मिले हैं। जबकि, स्पैनिश क्लबों को बड़ी टीमों का सामना करना होगा। एफसी बार्सिलोना का सामना इटली के चैंपियन नापोली से होगा।
रियल मैड्रिड का मुकाबला जर्मनी के क्लब आरबी लैपजिग से है। लैपजिग जर्मनी की लीग में लगातार 3 साल से टॉप-4 में रहा है। लैपजिग को हराना मुश्किल नहीं है, लेकिन अपने दिन पर यह टीम खतरनाक होती है।
इटली के क्लब इंटर मिलान को स्पेन के क्लब एथलेटिको मैड्रिड से चुनौती मिलेगी। इंटर मिलान 2023 में टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था।
कैसे होता है राउंड ऑफ-16 ड्रॉ
UEFA चैंपियंस लीग में कुल 32 टीमें हिस्सा लेती है। इन टीमों को 8 ग्रुप में बांटा जाता हैं। हर ग्रुप की टॉप-2 टीम राउंड ऑफ-16 के लिए क्वालिफाई करती है जो कि नॉकआउट होता है। यह पहले से तय नहीं होता है कि कौन सी टीम किससे भिडेगी।
राउंड ऑफ-16 के लिए टीमों की पर्ची निकाली जाती है। 2 बाउल में पर्चियां रखी जाती है। पहले बाउल में ग्रुप की टॉप टीमें होती है, वहीं, दूसरे में टॉप 2 में फिनिश करने वाली टीम को रखा जाता है। बाउल 1 में निकलने वाली टीम का मुकाबला बाउल 2 से निकली टीम के बीच होता है।
कैसे दो लेग में होते है मुकाबले
राउंड ऑफ 16 के मुकाबले 2 लेग में खेले जाते हैं। एक-एक मैच दोनों क्लबों के घर में होते है। दोनों लेग में कुल मिला कर ज्यादा गोल करने वाली टीम जितती है। जैसे बार्सिलोना के खिलाफ नापोली राउंड ऑफ 16 में 2 मैच खेलेगा। पहला मैच अपने होम ग्राउंड में और दूसरा मैच नापोली के घर में होगा। दोनों मैच में ज्यादा गोल करने वाली टीम जितेगी। अगर बार्सिलोना एक मैच में 2 गोल और नापोली दूसरे मैच में 2 गोल कर दें, तो स्कोर बराबर माना जाएगा और पेनल्टी से विनर डिसाइड होगा। जीतने वाली 8 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
मैनचेस्टर सिटी डिफेंडिंग चैंपियन
इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी चैंपियंस लीग का डिफेंडिंग चैंपियन है। 2023 चैंपियंस लीग ने सिटी ने फाइनल में इंटर मिलान को हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी। स्पैनिश क्लब रियल मैड्रिड ने सबसे ज्यादा 14 बार चैंपियंस लीग जीती है।


