भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL मिनी ऑक्शन से 7 गेंदबाजों को सदिंग्ध बॉलिंग एक्शन की लिस्ट में शामिल किया। इनमें सौराष्ट्र के लेफ्ट आर्म पेसर चेतन साकरिया का भी नाम था। लिस्ट सामने आते ही सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने BCCI से डिटेल मांगी।
सौराष्ट्र के सवाल पूछने पर BCCI ने बताया कि चेतन साकरिया का नाम गलती से सदिंग्ध बॉलिंग एक्शन वाले प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गया। लिस्ट में चेतन नाम के किसी और बॉलर शामिल करना था लेकिन गलती से साकरिया का नाम लिख दिया।
साकरिया का नाम IPL के मिनी ऑक्शन में शामिल था, वह प्रमुख रूप से तेज गेंदबाज ही हैं। इसलिए उनका एक्शन अगर संदिग्ध पाया जाता तो उनके ऑक्शन में बिकने के चांस भी कम हो सकते थे। IPL ऑक्शन 19 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से दुबई में होगा।
ऑक्शन से पहले 7 गेंदबाजों को संदिग्ध की लिस्ट में रखा
क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, 19 दिसंबर को IPL का मिनी ऑक्शन होना है। ऑक्शन से पहले BCCI ने संदिग्ध बॉलिंग एक्शन वाले प्लेयर्स के नाम जारी किए। इनमें साकरिया समेत 7 खिलाड़ियों के नाम थे। जिनमें रोहन कुन्नुम्मल, चिराग गांधी, तनुष कोटियान, सलमान निजार, सौरभ दुबे और अर्पित गुलेरिया के नाम शामिल थे।
हालांकि लिस्ट में शामिल सातों खिलाड़ियों को बॉलिंग से बैन नहीं किया गया था। BCCI ने अब अपनी भूल सुधार कर साकरिया का नाम भी हटा लिया है। अब 6 ही गेंदबाजों के नाम संदिग्ध बॉलिंग एक्शन में शामिल हैं। वहीं मनीष पांडे और केएल श्रीजिथ को बॉलिंग करने से बैन कर दिया है, हालांकि दोनों ही प्रमुख रूप से बैटर्स हैं, इसलिए दोनों को बॉलिंग बैन से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।


