• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, March 3, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को, 77 स्लॉट भरे जाएंगे:गुजरात को हार्दिक का विकल्प चाहिए, केकेआर को सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ियों की जरूरत

sports_master by sports_master
December 16, 2023
in क्रिकेट
0
IPL मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को, 77 स्लॉट भरे जाएंगे:गुजरात को हार्दिक का विकल्प चाहिए, केकेआर को सबसे ज्यादा 12 खिलाड़ियों की जरूरत

मुंबई|आईपीएल के 2024 सीजन से पहले मिनी-ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगी। इसमें सभी 10 टीमें कुल 77 स्लॉट्स भरने के लिए उतरेंगी। इनमें 30 विदेशी स्लॉट्स भी हैं। नीलामी में 333 खिलाड़ी हिस्सेदारी करेंगे। इनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऑक्शन के लिए 116 कैप्ड, जबकि 215 अनकैप्ड ने रजिस्टर किया है। नीलामी में टीमों के पास खर्च करने के लिए कुल 262.95 करोड़ रुपए हैं, जो IPL इतिहास में किसी मिनी-ऑक्शन के लिए सबसे बड़ा पर्स साइज है। इनमें गुजरात टाइटंस सर्वाधिक 38.15 करोड़ के पर्स के साथ नीलामी में शिरकत करेगी।

वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स (13.15 करोड़) के पास सबसे कम राशि है। सबसे बड़ी चुनौती कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने है। उसके पास 32.70 करोड़ रुपए शेष हैं और उसके 12 स्लॉट्स अभी खाली हैं। चेन्नई को 31.40 करोड़ रुपए के पर्स में 6 स्लॉट्स भरने हैं। एक टीम स्क्वॉड में कम से कम 18 और अधिकतम 25 खिलाड़ी रख सकती है, जिसमें 8 विदेशी हो सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स: स्लॉट्स-6 पर्स बाकी- 31.40 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स 2023 IPL में धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार IPLखिताब जीता था।
चेन्नई सुपर किंग्स 2023 IPL में धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार IPLखिताब जीता था।

चैम्पियन चेन्नई की टीम अंबाती रायडू के रिटायर होने के बाद रिप्लेसमेंट तलाश रही है। मिडिल ऑर्डर में पावर हिटर भारतीय बैटर की तलाश है। बचे 6 स्लॉट्स में टीम एक विदेशी तेज गेंदबाज या ऑलराउंडर को शामिल करना चाहेगी। टीम भारतीय विकेटकीपिंग विकल्प की ओर भी रुख कर सकती है।

मुंबई इंडियंस: स्लॉट्स-8 पर्स बाकी- 17.75 करोड़

मुंबई इंडियसं IPL 2024 में नए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ मैदान में उतरेगी। पिछले सीजन में रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे।
मुंबई इंडियसं IPL 2024 में नए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ मैदान में उतरेगी। पिछले सीजन में रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे।

टीम अभी भी विदेशी ऑलराउंडर की तलाश में होगी। मुंबई के विजयी दौर का हिस्सा रहे पोलार्ड का उचित विकल्प नहीं मिला है। कैमरून ग्रीन को भी रिलीज कर दिया है। विदेशी तेज गेंदबाज के साथ एक विदेशी ऑलराउंडर अक्सर मुंबई का विनिंग कॉम्बिनेशन रहा है। टीम फिर से उसी स्किलसेट के खिलाड़ी तलाश रही है।

गुजरात टाइटंस: स्लॉट्स-8 पर्स बाकी- 38.15 करोड़

गुजरात टाइटंस ने अपने पहले सीजन 2022 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में IPL खिताब जीता था।
गुजरात टाइटंस ने अपने पहले सीजन 2022 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में IPL खिताब जीता था।

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक का विकल्प तलाशना है। भारतीय सर्किट में इस स्किल के खिलाड़ी का मिलना मुश्किल है, ऐसे में टीम विदेशी का रुख कर सकती है। अलजारी को रिलीज करने के बाद विदेशी तेज गेंदबाज की तलाश में भी होगी। एक स्थान भारतीय विकेटकीपर को साहा के बैकअप के रूप में मिल सकता है।

कोलकाता: स्लॉट्स- 12 पर्स बाकी- 32.70 करोड़

IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी और वह सातवें स्थान पर थी।
IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी और वह सातवें स्थान पर थी।

बची हुई राशि में कोलकाता को लगभग आधे बचे हुए स्लॉट्स भरने हैं। सबसे बड़ी तलाश तेज गेंदबाजों की है क्योंकि साउदी, फर्ग्युसन, उमेश यादव और शार्दुल को रिलीज कर दिया है। एक भारतीय विकेटकीपर और रसेल के बैकअप के रूप में विदेशी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत भी टीम में नजर आती है।

बेंगलुरू: स्लॉट्स बाकी-6 पर्स बाकी- 23.25 करोड़

IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी और वह छठे स्थान पर थी।
IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी और वह छठे स्थान पर थी।

हेजलवुड, हसरंगा, हर्षल को रिलीज कर दिया। अब 6 स्लॉट्स में से 3 में इनके विकल्प तलाशने होंगे। ट्रेड किए ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को भी भारतीय फिनिशर या ऑलराउंडर से रिप्लेस करना होगा। विदेशी पेसर पर फोकस रहेगा, जो टॉपले का बैकअप हो और सिराज के साथ नई गेंद से गेंदबाजी कर सके।

हैदराबाद: स्लॉट्स-6 पर्स बाकी- 34 करोड़

IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी और वह 10वें स्थान पर थी।
IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी और वह 10वें स्थान पर थी।

टीम ने सिर्फ 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया, ऐसे में स्क्वाड लगभग तैयार नजर आती है। हालांकि, उसे कई पोजीशन पर बैकअप तलाशने हैं। सबसे बड़ी जरूरत एक विदेशी स्पिनर की लगती है क्योंकि आदिल रशीद और अकील हुसैन अब टीम में नहीं हैं। एक मुख्य विदेशी बल्लेबाज और विदेशी ऑलराउंडर भी चाहिए।

दिल्ली कैपिटल्स: स्लॉट्स-9 पर्स बाकी- 28.95 करोड़

IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी और वह 9वें स्थान पर थी।
IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी और वह 9वें स्थान पर थी।

ऋभपंत के खेलने पर संदेह है, ऐसे में टीम को एक भारतीय फिनिशर और विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश है। मिचेल मार्श के बैकअप के लिए विदेशी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को दल में शामिल करना टीम की कोशिश रहेगी। भारतीय तेज गेंदबाजी बैकअप और बल्लेबाज की भी खोज रहेगी।

पंजाब किंग्स: स्लॉट्स-8 पर्स बाकी- 29.10 करोड़

IPL 2023 में पंजाब किंग्स आठवें स्थान पर थी।
IPL 2023 में पंजाब किंग्स आठवें स्थान पर थी।

पंजाब ने नए सीजन से पहले फिनिशर बल्लेबाज शाहरुख खान को रिलीज कर दिया है। यह स्थान भरने के लिए उन्हें किसी भारतीय बल्लेबाजी ऑलराउंडर की जरूरत होगी। सैम करेन के बैकअप के रूप में विदेशी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर भी चाहिए। यह कमी स्पिन ऑलराउंडर से भी पूरी हो सकती है।

राजस्थान रॉयल्स: स्लॉट्स-8 पर्स बाकी- 14.50 करोड़

IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स पांचवें स्थान पर थी।
IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स पांचवें स्थान पर थी।

टीम नए सीजन से पहले संतुलित नजर आती है। बटलर, हेटमायर, संजू, यशस्वी जैसे मैच विनर्स मौजूद हैं। होल्डर को रिलीज करने के बाद विदेशी ऑलराउंडर की कमी है। बोल्ट के बैकअप के रूप में विदेशी तेज गेंदबाज भी चाहिए। पडीक्कल की जगह भारतीय बैटर और रूट के विकल्प के रूप में विदेशी बैटर ले सकती है।

लखनऊ: स्लॉट्स-6 पर्स बाकी-13.15 करोड़

देवदत्त पडीक्कल को शामिल कर ओपनिंग मजबूत की है। पेसर आवेश खान को रिलीज करने के बाद टीम एक भारतीय तेज गेंदबाज या भारतीय ऑलराउंडर को टीम में शामिल करना चाहेगी। मिडिल ऑर्डर में भारतीय बल्लेबाज की भी तलाश रहेगी। डेनियल सैम्स की कमी पूरी करने की भी कोशिश रहेगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
चेतन सकारिया के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल:BCCI ने संदिग्ध लिस्ट में किया शामिल

चेतन सकारिया के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल:BCCI ने संदिग्ध लिस्ट में किया शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us