• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 487 पर ऑलआउट:डेब्यूटांट आमेर जमाल को 6 विकेट, मार्श ने बनाए 90 रन

sports_master by sports_master
December 15, 2023
in क्रिकेट
0
पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 487 पर ऑलआउट:डेब्यूटांट आमेर जमाल को 6 विकेट, मार्श ने बनाए 90 रन

पर्थ|पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ टेस्ट में दूसरे दिन का खेल शुक्रवार को खत्म हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन 346/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम 487 रन बनाकर ऑलआउट हुई। उनके लिए मिचेल मार्श ने 90 रन की पारी खेली। जबकि पाकिस्तान से डेब्यू कर रहे आमेर जमाल ने 6 विकेट लिए।

दूसरे दिन ही पाकिस्तान ने भी अपनी पारी शुरू कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 2 विकेट पर 132 रन बना लिए। इमाम-उल-हक और नाइट वॉचमैन खुर्रम शहजाद नॉटआउट रहे, दोनों तीसरे दिन के खेल में पाकिस्तान की पारी आगे बढ़ाएंगे।

कैरी-मार्श ने की 90 रन की पार्टनरशिप
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले दिन विकेटकीपर एलेक्स कैरी और मिचेल मार्श नॉटआउट रहे थे। दूसरे दिन दोनों ने 90 रन की पार्टनरशिप की। कैरी 34 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच पार्टनरशिप टूटी।

कैरी के बाद मिचेल स्टार्क 12, कप्तान पैट कमिंस 9, नाथन लायन 5 और जोश हेजलवुड 4 ही रन बना सके। मार्श 90 रन की पारी खेलकर खुर्रम शहजाद का शिकार हुए।

डेब्यूटांट जमाल को 6 विकेट
पाकिस्तान से तेज गेंदबाज आमेर जमाल ने 111 रन देकर 6 विकेट लिए। उनके साथ ही डेब्यू करने वाले खुर्रम शहजाद को 2 सफलताएं मिलीं। जबकि शाहीन शाह अफरीदी और फहीम अशरफ को 1-1 विकेट मिला। सलमान अली आगा को 27 ओवर में कोई विकेट नहीं मिला।

शफीक और मसूद सेट होने के बाद आउट हुए
दूसरे ही दिन पाकिस्तान ने भी अपनी पहली पारी शुरू कर दी। ओपनर अब्दुल्लाह शफीक और इमाम-उल-हक ने 74 रन की पार्टनरशिप की। शफीक 42 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच पार्टनरशिप टूटी। नंबर-3 पर उतरे कप्तान शान मसूद ने इमाम के साथ 49 रन की पार्टनरशिप की। मसूद 30 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच साझेदारी टूटी।

दिन का खेल खत्म होने तक इमाम 38 और नाइट वॉचमैन खुर्रम शहजाद 7 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दोनों तीसरे दिन पाकिस्तान की पहली पारी आगे बढ़ाएंगे। खेल शनिवार को भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क और नाथन लायन को 1-1 सफलता मिली।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को एक भी विकेट नहीं मिला।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को एक भी विकेट नहीं मिला।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
T20 World Cup: विकेटकीपर को लेकर कन्फ्यूज टीम इंडिया, ये प्रयोग फेल… आगे क्या?

T20 World Cup: विकेटकीपर को लेकर कन्फ्यूज टीम इंडिया, ये प्रयोग फेल… आगे क्या?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us