ओकुहारा के भारतीय दोस्तों बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और पीवी सिंधू ने स्थानीय सदस्यों से बात करके उनके लिए होटल की व्यवस्था की। प्रणय ने अभ्यास के लिए पहुंचने के लिए उन्हें कार उपलब्ध कराई।बैडमिंटन में पूर्व विश्व चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता नोजोमी ओकुहारा ने हाल ही में भारत यात्रा का अपना खराब अनुभव साझा किया जहां दिल्ली के एक कैब ड्राइवर ने उन्हें चूना लगाया और ओडिशा के कटक में होटल में उन्हें कमरे के लिए चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।



