• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऋतुराज गायकवाड़ का खुलासा, बोले- टीम इंडिया के ‘सिक्स हिटिंग कॉम्पिटिशन’ में ये दो खिलाड़ी थे सबसे आगे

sports_master by sports_master
December 12, 2023
in क्रिकेट
0
ऋतुराज गायकवाड़ का खुलासा, बोले- टीम इंडिया के ‘सिक्स हिटिंग कॉम्पिटिशन’ में ये दो खिलाड़ी थे सबसे आगे

नई दिल्‍ली(New Dehli) । भारत और साउथ अफ्रीका (South Africa)के बीच खेले जाने वाला पहला टी20 मैच बारिश (Rain)की खलल के चलते बिना गेंद डले रद्द (ball nugget canceled)हुआ। लगातार हो रही बारिश (Rain)के चलते खिलाड़ियों को मैदान पर भी उतरने का मौका नहीं मिला।

हालांकि इस बीच टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने टी20 स्क्वॉड के सिक्स हिटिंग कॉम्पिटिशन के बारे में खुलासा कर फैंस का मनोरंजन किया। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गायकवाड़ ने बताया कि साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम को तैयारी करने का ज्यादा मौका नहीं मिला, मगर जब टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही थी तब खिलाड़ियों के बीच 6 हिटिंग कॉम्पिटिशन हुआ था जिसमें दो बल्लेबाज सबसे आगे थे।

गायकवाड़ ने बताया ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान कुछ खिलाड़ियों के बीच छक्का मारने की होड़ देखने को मिली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले हमारे पास अभ्यास करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं था, हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के शुरूआती मैच से पहले हमारे पास कुछ समय प्रैक्टिस का था। हमने अभ्यास के दौरान खूब मस्ती की और छक्के मारने का आनंद लिया, तो जाहिर है, मैं कहूंगा कि रिंकू और यशस्वी बाकी सभी से बहुत आगे थे।’

बता दें, गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। वह 223 रनों के साथ उस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। गायकवाड़ ने तीसरे टी20 में शानदार शतक जमाया था। उनके अलावा सीरीज में कोई भी बल्लेबाज 200 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

वहीं यशस्वी जायसवाल ने पूरी सीरीज के दौरान भारत को धमाकेदार शुरुआत दी थी। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 168.29 का था। वहीं नंबर-5 की पोजिशन पर शानदार खेल दिखाने वाले रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 175 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उन्होंने टीम में फिनिशर की भूमिका निभाई थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
श्रेयस अय्यर केकेआर की कप्तानी संभालेंगे

श्रेयस अय्यर केकेआर की कप्तानी संभालेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us