• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

गंभीर सबसे लड़ते हैं,सीनियर की भी इज्जत नहीं करते हैं-श्रीसंत

sports_master by sports_master
December 7, 2023
in क्रिकेट
0
गंभीर सबसे लड़ते हैं,सीनियर की भी इज्जत नहीं करते हैं-श्रीसंत

सूरत/लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2023 के एलिमिनेटर मैच के दौरान बुधवार, 6 नवंबर को टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर और पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत के बीच नोंक झोक हो गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, गौतम गंभीर ने श्रीसंत को क्या कहा इसका खुलासा नहीं हुआ।

वहीं श्रीसंत ने मैच के बाद इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर गौतम गंभीर को लड़ाकू बताया और कहा, जल्द ही सबको पता चल जाएगा कि फाइटर ने क्या शब्द कहे। क्रिकेट में ऐसे शब्द को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वह अपनी सीनियर्स के भी रिस्पेक्ट नहीं करते हैं।

दरअसल सूरत में लीजेंड लीग क्रिकेट का एलिमेटनर मैच 6 नवंबर को इंडिया कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। गौतम गंभीर इंडिया कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं, जबकि श्रीसंत गुजरात जायंट्स के हिस्सा है।

क्या है घटना
इस मैच में इंडिया कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंडिया कैपिटल्स की पारी का दूसरा ओवर गुजरात जायंट्स की ओर से श्रीसंत कर रहे थे, जबकि स्ट्राइक पर गौतम गंभीर थे। यह ओवर श्रीसंत का पहला ओवर भी था। गंभीर ने ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। वहीं अगली गेंद पर चौका जमाया। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर भी गंभीर कोई रन नहीं बना सके। जैसे ही चौथी गेंद डॉट रही श्रीसंत गंभीर को घूरकर देखा। गौतम गंभीर ने तुरंत इसका जवाब दिया। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। गंभीर ने श्रीसंत को क्या कहा इसका तो खुलासा नहीं हुआ।

श्रीसंत के ओवर की पहली गेंद पर गंभीर ने छक्का जड़ा, दूसरी गेंद पर चौका जड़ा।
श्रीसंत के ओवर की पहली गेंद पर गंभीर ने छक्का जड़ा, दूसरी गेंद पर चौका जड़ा।
गौतम गंभीर ने श्रीसंत के घूरकर देखने पर उनको जवाब दिया।
गौतम गंभीर ने श्रीसंत के घूरकर देखने पर उनको जवाब दिया।

श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर गंभीर को लड़ाकू बताया
मैच के बाद श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने पहले फैंस का शुक्रिया किया और ग्राउंड पर गंभीर के साथ हुए नोक झोंक पर सफाई देते हुए गंभीर को लड़ाकू बताया और कहा कि गंभीर लड़ते रहते हैं, उनका हमेशा अपने साथियों के साथ लड़ाई होती रही है। फाइटर ने जो शब्द कहा, वह जल्द ही आप सभी को पता चला जाएगा, क्रिकेट में इस शब्द को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वह अपने सीनियर्स वीरू भाई सहित कई प्लेयर्स का भी सम्मान नहीं करते हैं।

गंभीर ने 51 रन बनाए, इंडिया कैपिटल्स ने जीता मैच
इस मैच में गौतम गंभीर ने 30 गेंद पर 51 रन बनाए थे। इस मैच में इंडिया कैपिटल्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। 224 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। इस तरह इंडिया कैपिटल्स को 12 रन से जीत मिली।

गंभीर और श्रीसंत दोनों के ग्राउंड पर साथियों से होता रहा है विवाद
गौतम गंभीर का पिछले सीजन के IPL मैच के दौरान लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद विराट कोहली से भिड़ंत हो गया था।
दरअसल इस मैच में विराट ने फील्डिंग के दौरान कई बार LSG के बैटर नवीन उल हक को स्लेजिंग किया था। यही नहीं मैच के दौरान विराट पर नवीन को जूता दिखाने का भी आरोप लगा था।

हालांकि, विराट ने कहा था कि वह नवीन को जूता नहीं दिखाए थे, बल्कि वह अपना जूता साफ कर रहे थे। मैच खत्म होने के बाद गौतम गंभीर ने विराट के पास जाकर बातचीत की। उसके बाद दोनों के बीच नोंक झोक हुई थी। अमित मिश्रा सहित कई खिलाड़ियों को बीच-बचाव में आना पड़ा था।

श्रीसंत का भज्जी के साथ विवाद
श्रीसंत और भज्जी का विवाद 2008 में हुआ था। तब श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते थे और हरभजन मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे। इन दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि हरभजन ने श्रीसंत को लाइव मैच में थप्पड़ मार दिया था। इसे लेकर बहुत विवाद हुए था। नतीजा ये रहा था कि हरभजन को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था। हालांकि, अब दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन चुके हैं।

update

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने दिग्गज बैटर गौतम गंभीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि गौतम ने उन्हें मैदान के दौरान ‘फिक्सर’ कहा। मामला लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2023 के एलिमिनेटर मैच का है। बुधवार को इस मुकाबले में गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच विवाद हो गया।

40 साल के श्रीसंत ने अपने इंस्टा अकाउंट में लाइव आकर कहा- ‘वह लाइव टीवी पर मुझे ‘फिक्सर फिक्सर’ कहता रहा, तुम फिक्सर हो।’

श्रीसंत की पूरी बात…
श्रीसंत ने कहा, ‘मैंने सिर्फ यही कहा, आप क्या कह रहे हो। मैं मजाकिया अंदाज में हसंता रहा। जब अंपायर उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे थे] तो उन्होंने उनसे भी इसी भाषा में बात की।’

श्रीसंत पर IPL-2013 में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में उनकी कथित लिप्तता के कारण BCCI (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की अनुशासनात्मक समिति ने आजीवन प्रतिबंध लगाया था। बाद में हाई कोर्ट ने 2019 में इस प्रतिबंध को घटाकर 7 साल का कर दिया था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में खेलेंगे

राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में खेलेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us