• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रिंकू सिंह ने बताया लंबे सिक्सर्स का राज:जिम ट्रेनिंग से मिली लंबे शॉट खेलने की स्ट्रेंथ

sports_master by sports_master
December 2, 2023
in क्रिकेट
0
रिंकू सिंह ने बताया लंबे सिक्सर्स का राज:जिम ट्रेनिंग से मिली लंबे शॉट खेलने की स्ट्रेंथ

रायपुर|टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह भले ही लंबी-चौड़ी कदकाठी के न हों, लेकिन वे लंबे-लंबे छक्के जमाने की काबिलियत रखते हैं। ऑस्ट्रेलिया के साथ चल रही टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 158 के स्ट्राइक रेट से 46 रन की पारी खेलने वाले रिंकू ने अपनी पावर हिटिंग के राज खोले।

मैच के बाद टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के साथ बातचीत में रिंकू ने कहा कि जिम में वेट ट्रेनिंग करने से उन्हें बड़े शॉट्स खेलने की स्ट्रेंथ मिली। साथ ही उन्होंने आखिरी के ओवर्स में दिमाग को कूल रखकर बैटिंग करने की अपनी क्षमता का श्रेय IPL को दिया है।

वेट ट्रेनिंग करने से आई पावर
मैच के बाद जितेश ने रिंकू से पूछा कि वे 100-100 मीटर के छक्के कैसे लगा लेते हैं। इसके जवाब में रिंकू ने कहा- कुछ खास नहीं। आपको पता है मैं आपके साथ ही जिम करता हूं। अच्छा खाना खाता हूं। मुझे वेट उठाने का बड़ा शौक है तो इससे नेचुरल पावर आई है मेरे पास।’

चाहे जिम हो या ग्राउंड, रिंकू अपनी वेट ट्रेनिंग के लिए साथी खिलाड़ियों में मशहूर हैं। वे दिन में 2 से 3 घंटे एक्सरसाइज करने में बिताते हैं।

IPL से मिली हर तरह के सिचुएशन को हैंडल करने की ताकत
जितेश ने रिंकू ने आगे पूछा- आपको देखकर लगता नहीं है कि आप पहली सीरीज खेल रहे हैं। चौथे मैच में मैं खुद जब बैटिंग के लिए पहुंचा तो प्रेशर फील कर रहा था। आपने मुझसे शांत होकर खेलने को कहा। दबाव झेलना कैसे सीखा?

इस पर रिंकू ने कहा- मैं 5-6 साल से IPL में खेल रहा हूं। IPL काफी चुनौतीपूर्ण लीग है। वहीं से मुझे हर तरह की सिचुएशन को हैंडल करने की लर्निंग मिली है। अब वह लर्निंग इंटरनेशनल क्रिकेट में भी काम आ रही है।

रिंकू ने 29 गेंदों पर बनाए 46 रन
रिंकू सिंह ने चौथे टी-20 में 29 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। इनमें से एक छक्का 100 मीटर का था। इसी मैच में जितेश ने 19 गेंदों पर 35 रन बनाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
गजब बेइज्जती है… एयरपोर्ट पर ट्रक में सामान लादते दिखे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स

गजब बेइज्जती है… एयरपोर्ट पर ट्रक में सामान लादते दिखे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us