• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, March 5, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Women’s Junior World Cup: रोमांचक मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 4-3 से हराया

sports_master by sports_master
December 1, 2023
in हॉकी
0
Women’s Junior World Cup: रोमांचक मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 4-3 से हराया

सैंटियागो (Santiago)। एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 (FIH Hockey Women’s Junior World Cup 2023) के अपने दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम (Indian junior women’s hockey team) को जर्मनी (Germany) के खिलाफ रोमांचक मैच में 4-3 से हार (Faced 4-3 defeat thrilling match) का सामना करना पड़ा।

मैच में भारत के लिए, अन्नू (11′), रोपनी कुमारी (14′), और मुमताज खान (24′) ने गोल किए, जबकि जर्मनी के लिए सोफिया श्वाबे (17′), लौरा प्लूथ (21′, 36′), और कैरोलिन सेडेल (38′) ने गोल किये।

भारत ने शुरुआती क्वार्टर में बेहतरीन खेल दिखाया और जर्मनी की डिफेंस पर दबाव बना दिया। लगातार दबाव के इस दौर में भारतीय टीम को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले और अन्नू (11′) ने दूसरे मौके का फायदा उठाते हुए जोरदार शॉट लगाया और आखिरकार अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

एक गोल की बढ़त हासिल करने के बाद, भारत की स्थिति और मजबूत हो गई, जब रोपनी कुमारी (14′) ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर पहले क्वार्टर के समापन पर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने बेहतरीन वापसी की और सोफिया श्वाबे (17′) ने बेहतरीन फील्ड गोल कर अपनी टीम का खोता खोला। इस गोल के 4 मिनट बाद ही लॉरा प्लुथ (21′) ने बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी दिला दी। हालाँकि, भारत ने इस गोल का तेजी से जवाब दिया और मुमताज खान (24′) ने शानदार गोल कर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 3-2 से आगे रही।

मध्यांतर के बाद अपनी बढ़त बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित भारत ने तीसरे क्वार्टर में गेंद पर कब्ज़ा करने को प्राथमिकता दी, फिर भी जर्मनी स्कोर बराबर करने में सफल रहा। लौरा प्लुथ (36′) ने मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए जर्मनी को 3-3 की बराबरी दिला दी। इसके बाद जर्मनी ने आक्रामक रूख अपनाते हुए अपने हमलों को तेज कर दिया, जिसका फायदा भी उसे मिला और कैरोलिन सीडेल (38′) ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर अपनी टीम को 4-3 से आगे कर दिया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
क्या लोकसभा चुनाव 2024 के चलते भारत से बाहर होगा IPL ?

क्या लोकसभा चुनाव 2024 के चलते भारत से बाहर होगा IPL ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us